return to news
  1. Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96 के पार, नए ऑल टाइम लो पर फिसला

बिजनेस न्यूज़

Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 96 के पार, नए ऑल टाइम लो पर फिसला

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 16:07 IST

सारांश

Rupee: विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि लगातार विदेशी पूंजी निकासी और शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के कमजोर प्रवाह के कारण रुपया दबाव में है। इससे भुगतान संतुलन पर भी असर पड़ा है।

Rupee

ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.20 फीसदी चढ़कर 109.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज 15 मई को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया पहली बार 96 प्रति डॉलर के पार पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, डॉलर की मजबूती और अमेरिकी नीति निर्माताओं की सख्त टिप्पणियों के बीच रुपये की वैल्यू में गिरावट आई।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने क्या कहा?

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि लगातार विदेशी पूंजी निकासी और शुद्ध रूप से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के कमजोर प्रवाह के कारण रुपया दबाव में है। इससे भुगतान संतुलन पर भी असर पड़ा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं, घरेलू बाजार के अपेक्षाकृत ऊंचे मूल्यांकन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निवेश अवसरों की कमी का भी पूंजी प्रवाह पर असर पड़ा है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 95.86 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह 50 पैसे टूटकर कारोबार के दौरान अब तक के सबसे निचले स्तर 96.14 प्रति डॉलर तक पहुंच गया। गुरुवार को रुपया शुरुआती कारोबार में 95.96 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने के बाद अंत में दो पैसे की मामूली बढ़त के साथ 95.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

क्रूड ऑयल में उछाल

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 3.20 फीसदी चढ़कर 109.20 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि अमेरिकी नीति निर्माताओं की सख्त टिप्पणियों, अमेरिका से बेहतर आर्थिक आंकड़ों और ट्रंप-शी चिनफिंग वार्ता के अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहने के कारण एशियाई मुद्राएं निचले स्तर पर पहुंच गईं।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख