return to news
  1. IT Stocks Rally: TCS और टेक महिंद्रा के दम पर रॉकेट बने आईटी शेयर, इंफोसिस के नतीजों से पहले जबर्दस्त लिवाली

मार्केट न्यूज़

IT Stocks Rally: TCS और टेक महिंद्रा के दम पर रॉकेट बने आईटी शेयर, इंफोसिस के नतीजों से पहले जबर्दस्त लिवाली

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 11:05 IST

सारांश

लंबे समय तक बिकवाली का दबाव झेलने के बाद आईटी सेक्टर ने जोरदार वापसी की है। 23 अक्टूबर को शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.29% तक उछल गया।

शेयर सूची

nifty-it-stocks-rally-tcs-infosys-q2

पिछले एक महीने में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 16% उछल चुका है।

शेयर बाजार में 23 अक्टूबर को आईटी कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। लंबे समय तक बिकवाली और दबाव झेलने के बाद आईटी सेक्टर ने शानदार वापसी की है। साइएंट के अच्छे नतीजों और आज आने वाले इंफोसिस के नतीजों से पहले आईटी शेयरों में जबर्दस्त लिवाली दिखी। इसके अलावा कोफोर्ज और मास्टेक के नतीजे भी आज ही आने हैं। शुरुआती कारोबार में निफ्टी आईटी इंडेक्स 3.29% उछलकर 33,138.60 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था। इसके 10 में से 9 शेयर हरे निशान में थे, जिनमें टीसीएस, इंफोसिस, एचसीएलटेक और विप्रो आगे रहे। पिछले एक महीने में निफ्टी आईटी इंडेक्स करीब 16% चढ़ चुका है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

आईटी दिग्गजों के नतीजों से मजबूत हुआ सेंटिमेंट

आईटी शेयरों में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह प्रमुख आईटी कंपनियों के उम्मीद से बेहतर नतीजे रहे हैं। देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस का रेवेन्यू रुपये में 11.2% बढ़ा और नेट प्रॉफिट 15% चढ़कर 13,884 करोड़ रुपये रहा। वहीं टेक महिंद्रा का नेट प्रॉफिट सालाना 32.7% बढ़कर 1,586 करोड़ रुपये रहा। इसके साथ ही एचसीएलटेक ने भी 21.2% की बढ़त के साथ 5,132 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट दर्ज किया। इन मजबूत नतीजों ने आईटी सेक्टर में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर जगा दिया है।

रिकॉर्ड डील्स से मिला रेवेन्यू का साफ भरोसा

कंपनियों को मिले बड़े ऑर्डर्स ने आगे चलकर रेवेन्यू ग्रोथ की उम्मीद जगाई है। HCL टेक ने दूसरी तिमाही में 3.3 अरब डॉलर के रिकॉर्ड सौदे हासिल किए, जो पिछले साल से 27% ज्यादा हैं। वहीं टेक महिंद्रा के नए सौदे 25.4% बढ़कर 1.02 अरब डॉलर रहे। टीसीएस ने भी 9.6 अरब डॉलर का टोटल कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू दर्ज किया, जिसमें पोर्श एजी के साथ पांच साल की पार्टनरशिप और बेस्ट बाय के साथ डील शामिल है। इससे साफ है कि क्लाइंट्स टेक्नोलॉजी पर लगातार खर्च कर रहे हैं।

मैनेजमेंट की पॉजिटिव कमेंट्री और बेहतर गाइडेंस

बड़ी आईटी कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री काफी सकारात्मक रही है। मजबूत डील पाइपलाइन के दम पर HCL टेक ने अपने पूरे साल के रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस के निचले स्तर को 1% से बढ़ाकर 2.5% कर दिया है। वहीं टेक महिंद्रा ने लगातार बारहवीं तिमाही में मार्जिन में सुधार दर्ज किया और पिछले चार तिमाहियों से लगातार 1 अरब डॉलर से ज्यादा के सौदे जीते हैं। इन जानकारियों से निवेशकों की चिंताएं काफी हद तक दूर हुई हैं।

विदेशी बाजारों में महंगे वैल्यूएशन को लेकर एआई शेयरों में बिकवाली के बाद निवेशकों ने भारतीय आईटी कंपनियों का रुख किया है, जो एआई इंप्लिमेंटेशन और सॉफ्टवेयर मॉडर्नाइजेशन का काम करती हैं। वहीं भारतीय कंपनियां भी एआई से कमाई बढ़ा रही हैं। टीसीएस का सालाना एआई रेवेन्यू 3.1 अरब डॉलर पार कर चुका है, जबकि एचसीएलटेक का एडवांस्ड एआई रेवेन्यू 78% बढ़कर 876 मिलियन डॉलर पहुंच गया है। जुलाई में 52 हफ्ते के निचले स्तर पर जाने के बाद अब आकर्षक वैल्यूएशन से शेयरों में लिवाली लौटी है। अब निवेशकों की नजरें इंफोसिस के नतीजों पर टिकी हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख