return to news
  1. Stock Market Wrap: रुपये और क्रूड ऑयल ने बिगाड़ा खेल, Sensex 160 अंक लुढ़का, Nifty 23643 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: रुपये और क्रूड ऑयल ने बिगाड़ा खेल, Sensex 160 अंक लुढ़का, Nifty 23643 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 15:43 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, Tech Mahindra, Adani Ports, Power Grid और Bharti Airtel में देखी गई। दूसरी तरफ UltraTech Cement, Eternal, RIL, Tata Steel और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा।

Stock Market Wrap: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 15 मई का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। आज शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी रही लेकिन जल्द ही इसने अपनी बढ़त गंवा दी। आज के कारोबार में BSE Sensex में 160.73 अंकों की गिरावट रही और यह 75237.99 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 में भी 46.1 अंकों की कमजोरी दर्ज की गई और यह 23643.50 के लेवल पर आ गया। आज एक तरफ क्रूड ऑयल में तेजी रही तो दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपये ने नया रिकॉर्ड लो छू लिया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys, Tech Mahindra में खरीदारी

आज के कारोबार में Sensex के 30 शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। सबसे ज्यादा खरीदारी Infosys, Tech Mahindra, Adani Ports, Power Grid और Bharti Airtel में देखी गई। दूसरी तरफ UltraTech Cement, Eternal, RIL, Tata Steel और SBIN के शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली का दबाव दिखा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.45 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.61 फीसदी की कमजोरी रही।

निफ्टी मेटल समेत ये सेक्टर्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी IT भी 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, FMCG, फार्मा और हेल्थकेयर इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए।

दूसरी तरफ निफ्टी मेटल और PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2 फीसदी की गिरावट रही। निफ्टी रियल्टी और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी 1.50 फीसदी ज्यादा टूट गया। निफ्टी प्राइवेट बैंक और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी लाल निशान पर बंद हुआ है।

बाजार में क्यों आई गिरावट

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। डॉलर के मुकाबले रुपये की वैल्यू आज फिर गिर गई और इसने 96.14 का नया रिकॉर्ड लो बना दिया। प्रॉफिट बुकिंग भी बाजार में गिरावट के पीछे एक अहम वजह रही। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव आज बढ़कर करीब 107 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। अमेरिका और चीन के बीच हालिया बातचीत में स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में हालात सामान्य होने को लेकर कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। इसकी वजह से भी निवेशक सतर्क हो गए।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख