return to news
  1. Stocks to Watch: Mazagon Dock का नया MoU, ₹372 करोड़ जुटाएगी Venus Pipes, आज इन शेयरों पर फोकस

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Mazagon Dock का नया MoU, ₹372 करोड़ जुटाएगी Venus Pipes, आज इन शेयरों पर फोकस

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 17, 2026, 07:32 IST

सारांश

Infosys ने इंदौर में अपने डेवलपमेंट सेंटर विस्तार किया है। कंपनी ने Super Corridor स्थित अपने कैंपस में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक (SDB-2) का उद्घाटन किया है। कंपनी के इंदौर सेंटर के विस्तार से वहां उसकी टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षमता बढ़ेगी।

Stock to watch

Mazagon Dock Shipbuilders ने NSHIPML के साथ एक MoU साइन किया है।

आज 17 सितंबर को कुछ कंपनियों के शेयर खबरों के चलते फोकस में रह सकते हैं। Infosys, Mazagon Dock Shipbuilders, Fortis Healthcare, Krsnaa Diagnostics, Kalpataru Projects International समेत कई कंपनियों ने अहम कारोबारी अपडेट दिए हैं। वहीं HDFC Bank के CEO पद के संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys

Infosys ने इंदौर में अपने डेवलपमेंट सेंटर विस्तार किया है। कंपनी ने Super Corridor स्थित अपने कैंपस में नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक (SDB-2) का उद्घाटन किया है। कंपनी के इंदौर सेंटर के विस्तार से वहां उसकी टेक्नोलॉजी और सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट क्षमता बढ़ेगी।

Mazagon Dock Shipbuilders

Mazagon Dock Shipbuilders ने NSHIPML के साथ एक MoU साइन किया है। इसके तहत कंपनी को Dighi Greenfield Shipbuilding Cluster के लिए एंकर शिपयार्ड की भूमिका निभानी है। यह समझौता शिपबिल्डिंग से जुड़े नए प्रोजेक्ट्स और क्षमता विस्तार के लिहाज से अहम है।

Fortis Healthcare

Fortis Healthcare ने Seth Sunder Lal Jain Charitable Eye Hospital (SLJ Society) के साथ एग्रीमेंट पर साइन किए हैं। इसके तहत कंपनी New Delhi के Ashok Vihar में 400 से ज्यादा बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हेल्थकेयर सर्विसेज उपलब्ध कराएगी।

Krsnaa Diagnostics

Krsnaa Diagnostics ने Punjab Health Systems Corporation (PHSC) के साथ 15 साल का समझौता किया है। कंपनी पंजाब के चार सरकारी अस्पतालों में PET-CT डायग्नोस्टिक फैसिलिटी को विकसित, संचालित और मेंटेन करेगी। इस कदम के साथ कंपनी ने PET-CT डायग्नोस्टिक सर्विसेज सेगमेंट में एंट्री की है।

Kalpataru Projects International

Kalpataru Projects International की 96.12% फर्स्ट-लेवल स्टेप-डाउन मटेरियल सब्सिडियरी Linjemontage I Grästorp AB (LMG) को Sweden के फाइनेंशियल सुपरवाइजरी अथॉरिटी से IPO के प्रॉस्पेक्टस की मंजूरी मिल गई है। इससे LMG के प्रस्तावित IPO की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Juniper Hotels

Juniper Hotels ने Maharashtra के Khopoli में स्थित Novotel Imagicaa hotel को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी Imagicaaworld Entertainment से इस होटल को ₹248 करोड़ में खरीदेगी। Juniper Hotels भारत में हयात-एफिलिएटेड होटल्स की बड़ी मालिक कंपनियों में शामिल है।

Alembic Pharmaceuticals

Alembic Pharmaceuticals ने बताया कि USFDA ने Vadodara, Gujarat स्थित उसकी बायोइक्विवेलेंस फैसिलिटी के इंस्पेक्शन को बंद कर दिया है। यह फैसिलिटी कंपनी के फार्मा प्रोडक्ट्स से जुड़ी टेस्टिंग और रेगुलेटरी जरूरतों के लिए अहम है।

Venus Pipes & Tubes

Venus Pipes & Tubes के बोर्ड ने ₹371.99 करोड़ तक जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। कंपनी यह रकम प्रेफरेंशियल इश्यू के जरिए इक्विटी शेयर्स जारी करके जुटाएगी। इसके लिए शेयरहोल्डर्स और अन्य जरूरी रेगुलेटरी अप्रुवल लेने होंगे।

Highway Infrastructure

Highway Infrastructure को उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) से ₹220.66 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल कलेक्शन और प्लाजा ऑपरेशन से जुड़ा है।

HDFC Bank

HDFC Bank के अगले CEO को लेकर निवेशकों की नजर बनी हुई है। शशिधर जगदीशन के उत्तराधिकारी के लिए शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट्स को लेकर इनवेस्टर इंटरेस्ट देखने को मिला है। ऐसे में इसके शेयर आज भी फोकस में रह सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख