return to news
  1. 99 अंक उछलकर निफ्टी बंद, FMCG और मेटल स्टॉक्स ने बाजार में भरी जान, यहां जानें पूरा हाल

मार्केट न्यूज़

99 अंक उछलकर निफ्टी बंद, FMCG और मेटल स्टॉक्स ने बाजार में भरी जान, यहां जानें पूरा हाल

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 16, 2026, 15:36 IST

सारांश

एशियाई बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी में आधे पर्सेंट से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। FMCG, मेटल और रियल्टी सेक्टर्स में जमकर खरीदारी हुई।

शेयर सूची

market-closing-16-sep

बाजार ने आज हल्की तेजी के साथ कारोबार बंद किया है।

एशियाई बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली। पिछले कारोबारी सेशन में हुई भारी बिकवाली के बाद बाजार में निचले स्तरों से शानदार सुधार दर्ज किया गया। निफ्टी 99 अंक मजबूत होकर 23217 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 332 प्वाइंट्स उछलकर 74,336 पर कारोबार बंद किया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयर हरे निशान में जबकि 8 शेयर लाल निशान में रहे। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 37 शेयर तेजी के साथ कारोबार करता बंद हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सेक्टर्स का हाल और टॉप गेनर्स-लूजर्स

बाजार में आई इस तेजी की अगुवाई FMCG और मेटल सेक्टर्स ने की। बीएसई पर FMCG इंडेक्स 1.52%, मेटल इंडेक्स 1.09%, रियल्टी 1.07%, एनर्जी 0.89% और पीएसयू इंडेक्स 0.75% चढ़कर कारोबार कर रहे थे। दूसरी तरफ टेलीकॉम में 0.81%, आईटी में 0.78%, टेक में 0.52%, हेल्थकेयर में 0.33% और इंडस्ट्रियल्स में 0.19% की गिरावट दर्ज की गई।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में आईटीसी 2.07%, एक्सिस बैंक 2.04%, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स 1.99%, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.80% और ट्रेंट 1.79% की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स रहे। दूसरी ओर टीसीएस 1.49%, इंटरग्लोब एविएशन 0.82%, लार्सन एंड टुब्रो 0.71%, इंफोसिस 0.65% और टेक महिंद्रा 0.63% टूटकर टॉप लूजर्स बने।

निफ्टी के शेयरों में नेस्ले इंडिया 2.23%, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस 2.20%, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 2.07%, आईटीसी 2.03% और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 1.91% बढ़कर कारोबार कर रहे थे। जबकि टीसीएस 1.67%, विप्रो 1.55%, इंफोसिस 0.96%, इंटरग्लोब एविएशन 0.76% और टेक महिंद्रा 0.76% गिरकर लाल निशान में रहे।

आज बाजार के लिए क्या रहा पॉजिटिव?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एशियाई बाजारों में भी बढ़त का रुख बना रहा। जापान का मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट अगस्त में 1.105 ट्रिलियन येन रहने के बावजूद एशियाई शेयर हरे निशान में रहे। इसके अलावा भारतीय रिजर्व बैंक के हालिया आंकड़ों में बताया गया कि मर्चेंडाइज ट्रेड डेफिसिट बढ़ने की वजह से जुलाई 2026 में भारत का करंट अकाउंट डेफिसिट बढ़कर 7 बिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 3.2 बिलियन डॉलर था। हालांकि ट्रेडर्स ने इस आंकड़े को नजरअंदाज करते हुए खरीदारी पर ध्यान दिया।

रोजगार के आंकड़ों में दिखा सुधार

सामने आए पीरियोडिक लेबर फोर्स सर्वे के आंकड़ों के अनुसार देश में 15 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों के बीच ओवरऑल बेरोजगारी दर अगस्त में घटकर 5% पर आ गई है, जो जुलाई में 5.1% थी। ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर जुलाई के 4.5% से घटकर अगस्त में 4.1% रह गई, जो जनवरी 2026 के बाद का सबसे निचला स्तर है। हालांकि शहरी इलाकों में बेरोजगारी दर हल्की बढ़कर 6.8% हो गई। इसके अलावा ओवरऑल लेबर फोर्स पार्टिसिपेशन रेट बढ़कर 55.6% पर पहुंच गया है।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख