return to news
  1. Muhurat Trading 2026: लक्ष्मी पूजन के दिन इस समय खुलेगा शेयर बाजार, NSE-BSE ने तय किया वक्त

मार्केट न्यूज़

Muhurat Trading 2026: लक्ष्मी पूजन के दिन इस समय खुलेगा शेयर बाजार, NSE-BSE ने तय किया वक्त

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 06, 2026, 09:04 IST

सारांश

मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की एक पुरानी परंपरा है। दिवाली के मौके पर होने वाले इस विशेष ट्रेडिंग सेशन को शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें धन-संपत्ति तथा समृद्धि की देवी माना जाता है। इसी वजह से निवेशक इस दिन शेयर बाजार में प्रतीकात्मक रूप से निवेश करते हैं।

Muhurat Trading

मुहूर्त ट्रेडिंग को नए हिंदू वित्त वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है।

Muhurat Trading 2026: शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए दिवाली का दिन खास होता है। इस दिन हर साल की तरह 2026 में भी मुहूर्त ट्रेडिंग का आयोजन किया जा रहा है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने रविवार, 8 नवंबर 2026 को मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि रविवार को आमतौर पर शेयर बाजार बंद रहता है, लेकिन दिवाली और लक्ष्मी पूजन के मौके पर निवेशकों को ट्रेडिंग का मौका मिलेगा। दोनों एक्सचेंज इस दिन दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक विशेष ट्रेडिंग सेशन चलाएंगे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Muhurat Trading 2026: जानिए पूरा टाइमटेबल

NSE और BSE की ओर से आयोजित होने वाले इस विशेष सत्र में अलग-अलग गतिविधियों के लिए समय तय किया गया है। निवेशकों को ट्रेडिंग करने से पहले इन टाइमिंग का ध्यान रखना चाहिए।

  • ब्लॉक डील विंडो: दोपहर 1:50 बजे से 2:05 बजे तक ब्लॉक डील के लिए विंडो उपलब्ध रहेगी।
  • प्री-ओपनिंग सेशन: दोपहर 2:05 बजे से 2:20 बजे तक प्री-ओपनिंग सेशन चलेगा। इस दौरान बाजार खुलने से पहले शेयरों की शुरुआती कीमत तय करने की प्रक्रिया होगी।
  • मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन: मुख्य ट्रेडिंग दोपहर 2:20 बजे से 3:30 बजे तक होगी। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीद-बिक्री कर सकेंगे।
  • क्लोजिंग सेशन (नॉन-CAS): दोपहर 3:30 बजे से 3:50 बजे तक चलेगा।
  • क्लोजिंग सेशन (CAS): दोपहर 3:35 बजे से 3:50 बजे तक होगा।
  • पोस्ट-क्लोजिंग सेशन: दोपहर 3:50 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

क्या होती है मुहूर्त ट्रेडिंग?

मुहूर्त ट्रेडिंग भारतीय शेयर बाजार की एक पुरानी परंपरा है। दिवाली के मौके पर होने वाले इस विशेष ट्रेडिंग सेशन को शुभ माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है और उन्हें धन-संपत्ति तथा समृद्धि की देवी माना जाता है। इसी वजह से निवेशक इस दिन शेयर बाजार में प्रतीकात्मक रूप से निवेश करते हैं।

मुहूर्त ट्रेडिंग को नए हिंदू वित्त वर्ष की शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। कई निवेशक इस दिन कुछ शेयर खरीदकर नए साल में अच्छी कमाई और आर्थिक समृद्धि की कामना करते हैं। हालांकि, यह जरूरी नहीं है कि इस दिन खरीदे गए शेयरों से मुनाफा ही हो। निवेश का फैसला हमेशा कंपनी की स्थिति और अपने वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर करना चाहिए।

नवंबर 2026 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

मुहूर्त ट्रेडिंग के अलावा नवंबर में कुछ अन्य दिनों पर भी शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। एक्सचेंजों के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, 10 नवंबर को दिवाली-बालिप्रतिपदा और 24 नवंबर को प्रकाश गुरुपर्व श्री गुरु नानक देव के मौके पर बाजार बंद रहेगा। इसके अलावा 7, 8, 14, 15, 21, 22, 28 और 29 नवंबर को शनिवार और रविवार होने के कारण सामान्य कारोबार नहीं होगा। हालांकि, 8 नवंबर को रविवार होने के बावजूद मुहूर्त ट्रेडिंग के लिए विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा।

अगला लेख

End of additional stories