return to news
  1. महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ पर SEBI की मुहर, कोल इंडिया करेगी 66.18 करोड़ शेयरों की बिक्री

मार्केट न्यूज़

महानदी कोलफील्ड्स आईपीओ पर SEBI की मुहर, कोल इंडिया करेगी 66.18 करोड़ शेयरों की बिक्री

भारत की सबसे बड़ी हिंदी समाचार एजेंसियों में से एक।

2 min read | अपडेटेड November 06, 2026, 09:32 IST

सारांश

Mahanadi Coalfields IPO, Mahanadi Coalfields IPO details, Mahanadi Coalfields IPO SEBI Approval, Coal India, Mahanadi Coalfields IPO Listing, MCL IPO, Mahanadi Coalfields IPO news, Mahanadi Coalfields IPO news, Mahanadi Coalfields IPO news in hindi

शेयर सूची

कोल इंडिया

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ जल्द, सेबी ने दी मंजूरी (Photo: Shutterstock)

ओडिशा स्थित महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering, IPO) के जरिए कैपिटल जुटाने के लिए कैपिटल मार्केट नियामक सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की मंजूरी मिल गई है। मामले से जुड़े सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सेबी ने 4 नवंबर को कंपनी के इश्यू के मसौदा दस्तावेजों पर अंतिम टिप्पणी जारी की। नियामक की टिप्पणी आईपीओ प्रोसेस में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके बाद कंपनी संबंधित नियामकीय आवश्यकताओं को पूरा करते हुए सार्वजनिक निर्गम की आगे की तैयारी कर सकती है। महानदी कोलफील्ड्स लि. (एमसीएल) ने सितंबर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपना मसौदा विवरण-पत्र दाखिल किया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ पूरी तरह बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित होगा। इसमें कंपनी की प्रवर्तक कोल इंडिया लिमिटेड 66,18,36,300 तक इक्विटी शेयर बेचेगी। क्योंकि यह पूरी तरह बिक्री पेशकश है, इसलिए सार्वजनिक निर्गम से एमसीएल को कोई राशि नहीं मिलेगी और पूरी रकम शेयर बेचने वाली कंपनी कोल इंडिया के पास जाएगी।

साल 1992 में स्थापित एमसीएल ने वित्त वर्ष 2025-26 में 21.83 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया। मसौदा दस्तावेजों में क्रिसिल की एक रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि यह देश के कुल गैर-कोकिंग कोयला उत्पादन का करीब 22.4 प्रतिशत है।

एमसीएल, कोल इंडिया की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक अनुषंगी कंपनी भी है। वित्त वर्ष 2025-26 में कोल इंडिया के कुल कोयला उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी 28 प्रतिशत रही। कोल इंडिया देश के घरेलू कोयला उत्पादन में 80 प्रतिशत से अधिक का योगदान करती है। प्रस्तावित सूचीबद्धता पूंजी बाजार के जरिये अपनी अनुषंगी कंपनियों का मूल्य बढ़ाने की कोल इंडिया की व्यापक योजना का हिस्सा है।

कोल इंडिया इस साल अपनी दो अनुषंगी कंपनियों- भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) को जनवरी और सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टिट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई) को मार्च में शेयर बाजार में सूचीबद्ध करा चुकी है।

अगला लेख

End of additional stories