return to news
  1. ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, लेकिन भारतीय बाजार का झंडा बुलंद, FIIs बाइंग और IT शेयरों का कमाल

मार्केट न्यूज़

ग्लोबल मार्केट में हाहाकार, लेकिन भारतीय बाजार का झंडा बुलंद, FIIs बाइंग और IT शेयरों का कमाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 06, 2026, 11:37 IST

सारांश

विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी होती दिख रही है। 05 नवंबर को FIIs ने 14,974.68 रुपये की शानदार खरीदारी की। इसके पहले विदेशी निवेशकों ने 04 नवंबर को 7,284.03 करोड़ रुपये, 03 नवंबर को 6,836.81 करोड़ रुपये और 02 नवंबर को 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे।

Stock Market

शेयर बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है।

Stock Market: ग्लोबल मार्केट में भारी बिकवाली के बावजूद आज 06 नवंबर को भारतीय शेयर बाजार में लगातार 7वें दिन शानदार तेजी नजर आ रही है। आज के कारोबार में BSE Sensex में 734 अंकों का उछाल आया और यह 80,044.67 के स्तर तक पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 166 अंक बढ़कर 24,702.60 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा। पिछले लगातार 7 कारोबारी दिनों में सेंसेक्स और निफ्टी में करीब 8.50 फीसदी की रैली देखने को मिली है। बाजार में इस तेजी के पीछे विदेशी निवेशकों की खरीदारी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और IT शेयरों में बढ़त जैसे कारण रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

बता दें कि Dow Jones Industrial में बीते कारोबारी दिन 3.44% की गिरावट रही। इसके साथ ही S&P 500 में 4.36 फीसदी और Nasdaq में 5.52 फीसदी की बड़ी कमजोरी देखी गई। दूसरी तरफ भारतीय बाजार को छोड़ दें तो ज्यादातर एशियाई बाजारों में आज बिकवाली हो रही है।

विदेशी निवेशकों की मजबूत खरीदारी

विदेशी निवेशकों की भारतीय बाजार में वापसी होती दिख रही है। 05 नवंबर को FIIs ने 14,974.68 रुपये की शानदार खरीदारी की। इसके पहले विदेशी निवेशकों ने 04 नवंबर को 7,284.03 करोड़ रुपये, 03 नवंबर को 6,836.81 करोड़ रुपये और 02 नवंबर को 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे। पिछले पांच कारोबारी दिनों में विदेशी निवेशक कुल 35,781 करोड़ रुपये के शेयर खरीद चुके हैं। यही वजह है कि बाजार में लगातार तेजी नजर आ रही है।

कच्चे तेल में गिरावट

शेयर बाजार में तेजी की एक और बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इस सप्ताह बड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड की कीमत आज 99.27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर है। इसके बावजूद ब्रेंट क्रूड में अप्रैल 2020 के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज होने की संभावना बनी हुई है। कच्चे तेल की कीमतें कम रहने से भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों को फायदा होता है। इससे महंगाई और कंपनियों की लागत पर दबाव कम हो सकता है।

अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट

अमेरिका के 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड घटकर 4.83% पर आ गई। यह करीब दो महीने के निचले स्तर के आसपास है। अक्टूबर में यह 5.31% तक पहुंच गई थी। अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट और आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक शेयरों से पैसा निकालकर सरकारी बॉन्ड जैसे सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर जा रहे हैं। इससे बॉन्ड की मांग बढ़ी और उनकी यील्ड में गिरावट आई।

IT शेयरों में खरीदारी

भारतीय शेयर बाजार को IT कंपनियों के शेयरों से भी अच्छा सपोर्ट मिला। Infosys, TCS और Wipro जैसे बड़े IT शेयरों में करीब 3% तक की तेजी आई। अमेरिका में AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में भारी बिकवाली हुई। Nasdaq इंडेक्स एक दिन में करीब 6% गिर गया। निवेशकों को चिंता है कि AI और डेटा सेंटर पर होने वाला खर्च कम हो सकता है। ऐसे माहौल में भारतीय IT कंपनियों को निवेश के लिहाज से बेहतर विकल्प माना जा रहा है, जिससे उनके शेयरों में खरीदारी बढ़ी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories