return to news
  1. Stocks to Watch: Bharti Airtel का मुनाफा 9% बढ़ा, Titan, ONGC समेत इन शेयरों पर टिकी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: Bharti Airtel का मुनाफा 9% बढ़ा, Titan, ONGC समेत इन शेयरों पर टिकी नजर

Shubham Singh Thakur

5 min read | अपडेटेड November 06, 2026, 07:37 IST

सारांश

Titan के तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.3% बढ़कर 1,572 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 7.8% की बढ़त के साथ 17,830 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA 62.1% उछलकर 2,626 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Stock to watch

Aadhar Housing Finance ने दूसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ दर्ज की।

Stocks to Watch: शेयर बाजार में 6 नवंबर को कई कंपनियों के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है। इन कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर के नतीजे जारी किए हैं। इनमें कुछ कंपनियों के मुनाफे में अच्छी बढ़त दर्ज की गई है, जबकि कुछ कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर रहा है। Bharti Airtel, Titan, ONGC, Bharti Hexacom, Glenmark Pharmaceuticals और Godfrey Phillips India जैसी कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर रहेंगे। आइए जानते हैं कि इन कंपनियों के तिमाही नतीजे कैसे रहे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Glenmark Pharma

Glenmark Pharmaceuticals का दूसरी तिमाही में प्रदर्शन कमजोर रहा। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.7% गिरकर 264 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह आंकड़ा इससे काफी ज्यादा था। कंपनी का रेवेन्यू भी 29.8% घटकर 4,247.3 करोड़ रुपये रह गया। वहीं, EBITDA में 63.4% की बड़ी गिरावट आई और यह 864 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 39% से घटकर 20% रह गया। यानी कंपनी की कमाई के साथ-साथ उसके ऑपरेटिंग मार्जिन पर भी दबाव देखने को मिला।

Titan

Titan के तिमाही नतीजे मिले-जुले रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 56.3% बढ़कर 1,572 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 7.8% की बढ़त के साथ 17,830 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA 62.1% उछलकर 2,626 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 9.8% से बढ़कर 14.7% हो गया। कंपनी का नेट प्रॉफिट और EBITDA बाजार के अनुमान से बेहतर रहा, हालांकि रेवेन्यू अनुमान से कम रहा। इसके ज्वेलरी कारोबार में 24% की बढ़त के साथ करीब 17,495 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। वहीं, वॉचेज कारोबार 27% बढ़कर 1,881 करोड़ रुपये रहा।

Aadhar Housing Finance

Aadhar Housing Finance ने दूसरी तिमाही में अच्छी ग्रोथ दर्ज की। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 15.7% बढ़कर 308.3 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी अवधि में कंपनी ने 266 करोड़ रुपये के आसपास मुनाफा दर्ज किया था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 16.8% बढ़कर 1,048 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 897 करोड़ रुपये था। मुनाफे और रेवेन्यू दोनों में बढ़त कंपनी के कारोबार में मजबूती का संकेत देती है।

Oil and Natural Gas Corporation (ONGC)

सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ONGC के नतीजों में पिछली तिमाही के मुकाबले गिरावट देखने को मिली। वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट 9.1% घटकर 15,489 करोड़ रुपये रहा। पिछली तिमाही में यह 17,034 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 5.6% गिरकर 43,875 करोड़ रुपये पर आ गया। वहीं, EBITDA में 12.3% की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,860 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 61% से घटकर 57% रह गया। कंपनी के नतीजे बाजार के अनुमानों से भी कमजोर रहे। खासतौर पर EBITDA और मार्जिन में आई गिरावट निवेशकों का ध्यान खींच सकती है।

Bharti Hexacom

Bharti Hexacom ने दूसरी तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 34.4% बढ़कर 566 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 11.4% की बढ़त के साथ 2,582 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA भी 14% बढ़कर 1,377 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा EBITDA मार्जिन में भी सुधार हुआ और यह पिछले साल के 52.1% से बढ़कर 53.3% हो गया।

Bharti Airtel

टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel के मुनाफे में पिछली तिमाही के मुकाबले 8.8% की बढ़त दर्ज की गई। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बढ़कर 8,887.5 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, रेवेन्यू 4% बढ़कर 60,877.5 करोड़ रुपये रहा। EBITDA में 4.9% की बढ़त हुई और यह 34,946 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी 57% से बढ़कर 57.4% हो गया। रेवेन्यू, EBITDA और मार्जिन के आंकड़े बाजार के अनुमान से बेहतर रहे, लेकिन नेट प्रॉफिट 9,209 करोड़ रुपये के अनुमान से कम रहा।

Bikaji Foods International

Bikaji Foods International के मुनाफे में गिरावट आई है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 11.3% घटकर 70.78 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 79.77 करोड़ रुपये था। हालांकि, कंपनी का रेवेन्यू 13.1% बढ़कर 921.44 करोड़ रुपये हो गया। दूसरी ओर, EBITDA 7% गिरकर 119 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी पिछले साल के 15% से घटकर 13% पर आ गया।

Godfrey Phillips India

Godfrey Phillips India के नतीजे भी कमजोर रहे। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 37.7% गिरकर 190 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 305 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू 4.1% बढ़कर 1,342 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि, EBITDA में 32.2% की गिरावट आई और यह 213 करोड़ रुपये रहा। EBITDA मार्जिन भी 24.4% से घटकर 15.9% पर आ गया। इस तरह कंपनी के रेवेन्यू में मामूली बढ़त के बावजूद मुनाफे और ऑपरेटिंग प्रदर्शन पर दबाव देखने को मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories