return to news
  1. OMC Stocks: तेजी की थी उम्मीद, लेकिन 3% से ज्यादा लुढ़क गए BPCL, HPCL और IOC के शेयर, समझिए वजह

मार्केट न्यूज़

OMC Stocks: तेजी की थी उम्मीद, लेकिन 3% से ज्यादा लुढ़क गए BPCL, HPCL और IOC के शेयर, समझिए वजह

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 11:53 IST

सारांश

BPCL का शेयर करीब 3.61 फीसदी गिरकर 284.45 रुपये के भाव पर आ गया है। इसके अलावा HPCL में भी 3.65 फीसदी की कमजोरी दिखी और यह 363.35 के स्तर तक लुढ़क गया है। IOC में भी 2.50 फीसदी की गिरावट नजर आई और यह 136.80 रुपये के भाव पर आ गया।

शेयर सूची

OMC Stocks

OMC Stocks: ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2 फीसदी उछलकर करीब 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।

ऑयल मार्केट कंपनीज (OMC) के शेयरों में आज 15 मई को बिकवाली का दबाव है। BPCL, HPCL और IOC जैसे शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। आमतौर पर माना जाता है कि फ्यूल का दाम बढ़ने से OMCs को फायदा होगा, लेकिन बाजार इससे खुश नहीं दिखा। इसके चलते निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कितनी है तेल कंपनियों के शेयरों में गिरावट

रिपोर्ट लिखे जाने के समय BPCL का शेयर करीब 3.61 फीसदी गिरकर 284.45 रुपये के भाव पर आ गया है। इसके अलावा HPCL में भी 3.65 फीसदी की कमजोरी दिखी और यह 363.35 के स्तर तक लुढ़क गया है। IOC में भी 2.50 फीसदी की गिरावट नजर आई और यह 136.80 रुपये के भाव पर आ गया।

क्या है शेयरों में गिरावट की वजह?

दरअसल, निवेशकों को उम्मीद थी कि तेल कंपनियों को बढ़ते नुकसान से निकालने के लिए कीमतों में इससे ज्यादा बढ़ोतरी होगी। अभी जो 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, उसे बाजार ने नाकाफी माना। यही वजह है कि शेयरों में बिकवाली देखने को मिली।

सरकार के मुताबिक, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों की वजह से सरकारी तेल कंपनियों को रोज करीब 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अगर यही हाल रहा, तो कुल नुकसान करीब 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। यानी कंपनियों पर जबरदस्त दबाव बना हुआ है।

क्यों हो रहा तेल कंपनियों को घाटा?

तेल कंपनियों को लगातार हो रहे घाटे की सबसे बड़ी वजह है US-Iran वॉर और पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, जिसकी वजह से कच्चे तेल के दाम तेजी से बढ़े हैं। भारत अपनी जरूरत का करीब 85% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल का सीधा असर भारत पर पड़ता है।

अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 2 फीसदी उछलकर करीब 107 डॉलर प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है। अगर यह लंबे समय तक ऊंचा बना रहता है, तो आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ सकते हैं। यही चिंता अभी बाजार को परेशान कर रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख