return to news
  1. Upcoming IPOs This Week: खुलने वाले हैं 4 नए SME आईपीओ, 2 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

मार्केट न्यूज़

Upcoming IPOs This Week: खुलने वाले हैं 4 नए SME आईपीओ, 2 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

Upstox

2 min read | अपडेटेड May 18, 2026, 07:40 IST

सारांश

सबसे पहला IPO NFP Sampoorna Foods का है, जो 18 से 20 मई तक खुला रहेगा। कंपनी करीब 24.53 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह कंपनी ड्राई फ्रूट, खासकर काजू के प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। IPO का प्राइस बैंड 52 से 55 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Upcoming IPOs

Upcoming IPOs: अगले हप्ते बाजार में दो कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है।

Upcoming IPOs: इस हफ्ते IPO बाजार में मेनबोर्ड सेगमेंट पूरी तरह शांत रहने वाला है, यानी कोई बड़ा IPO लॉन्च नहीं होगा। हालांकि, SME सेगमेंट में चार नए IPO निवेशकों के लिए खुलेंगे। इनमें NFP Sampoorna Foods, Teamtech Formwork Solutions, Harikanta Overseas और Vegorama Punjabi Angithi शामिल हैं। इसके अलावा दो कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है। लिस्टिंग की बात करें तो अगले हफ्ते RFBL Flexi Pack और Goldline Pharmaceutical शेयर बाजार में डेब्यू करेंगी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

NFP Sampoorna Foods IPO

सबसे पहला IPO NFP Sampoorna Foods का है, जो 18 से 20 मई तक खुला रहेगा। कंपनी करीब 24.53 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। यह कंपनी ड्राई फ्रूट, खासकर काजू के प्रोसेसिंग और डिस्ट्रीब्यूशन का काम करती है। IPO का प्राइस बैंड 52 से 55 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Teamtech Formwork Solutions IPO

दूसरा IPO Teamtech Formwork Solutions का है, जो 19 से 21 मई तक खुलेगा। कंपनी इस इश्यू से 50.15 करोड़ रुपये जुटाएगी। यह कंपनी कंस्ट्रक्शन इंडस्ट्री के लिए फॉर्मवर्क सिस्टम बनाती और किराए पर देती है। इसका प्राइस बैंड 61 से 63 रुपये है।

Harikanta Overseas IPO

तीसरा IPO Harikanta Overseas का है, जो 20 से 22 मई तक खुलेगा। कंपनी 25.63 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। यह टेक्सटाइल कंपनी है, जो साड़ी और अन्य सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है। इसका प्राइस बैंड 91 से 96 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

Vegorama Punjabi Angithi IPO

अंत में चौथा IPO Vegorama Punjabi Angithi का है, जो एक रेस्टोरेंट चेन चलाती है। इसका IPO भी 20 से 22 मई तक खुलेगा। कंपनी करीब 38.30 करोड़ रुपये जुटाएगी। इसका प्राइस बैंड 73 से 77 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख