return to news
  1. Goldline Pharma IPO: 840 गुना सब्सक्रिप्शन, अब NSE और Bigshare पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

मार्केट न्यूज़

Goldline Pharma IPO: 840 गुना सब्सक्रिप्शन, अब NSE और Bigshare पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 15, 2026, 13:43 IST

सारांश

Goldline Pharma IPO: अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

Goldline Pharmaceutical ipo

Goldline Pharmaceutical अपने मालिकाना ब्रांड 'Goldline' के तहत दवा उत्पादों की मार्केटिंग करती है।

Goldline Pharmaceuticals के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह कुल 840.74 गुना सब्सक्राइब हो गया। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट आज 15 मई को किया जाना है। वहीं लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 19 मई तय की गई है। यह एक BSE SME आईपीओ है जो कि 12 से 14 मई तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। कंपनी का आईपीओ के जरिए करीब 12 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अगर आपने इस आईपीओ के लिए अप्लाई किया है तो कुछ आसान स्टेप्स के जरिए ही अपना शेयर अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको BSE या Bigshare Services की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां इसका स्टेप बाय स्टेप तरीका बताया गया है।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

Bigshare Services पर स्टेटस चेक करने का ये है तरीका

  • Bigshare Services के IPO अलॉटमेंट स्टेटस पेज पर जाएं।
  • दिए गए तीन सर्वर्स में से एक सेलेक्ट करें।
  • लिस्ट में से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • PAN कार्ड नंबर, ऐप्लिकेशन नंबर, बेनिफिशरी आईडी में से कोई एक सेलेक्ट करें।
  • कैप्चा वेरिफिकेशन को पूरा करें।
  • सर्च पर क्लिक करें।

Goldline Pharma IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

Goldline Pharma का आईपीओ कुल 840.74 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 180.22 गुना सब्सक्राइब हो गया। इसके अलावा नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs) के हिस्से को 1,662.04 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं, इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का हिस्सा 881.15 गुना सब्सक्राइब हो गया।

Goldline Pharma का बिजनेस

Goldline Pharmaceutical अपने मालिकाना ब्रांड 'Goldline' के तहत दवा उत्पादों की मार्केटिंग करती है। यह कंपनी खुद किसी उत्पाद का उत्पादन नहीं करती, बल्कि एक 'थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरिंग मॉडल' के जरिए काम करती है। इसके तहत, कंपनी उन निर्माताओं के साथ अनुबंध करती है जो Goldline के बाजार शोध, विशिष्टताओं और मांग विश्लेषण के आधार पर उत्पादों का निर्माण करते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख