return to news
  1. ट्रंप के नए टैरिफ ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 331 अंक लुढ़का, निफ्टी 23767 पर बंद

मार्केट न्यूज़

ट्रंप के नए टैरिफ ने बिगाड़ा बाजार का मूड, सेंसेक्स 331 अंक लुढ़का, निफ्टी 23767 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 24, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Eternal, M&M, Bharti Airtel और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HCL Tech, ITC, Trent, TCS और Axis Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की बिकवाली देखने को मिली।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार ने आज 24 जुलाई को बड़ी गिरावट के बाद मजबूत रिकवरी दिखाई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 331.62 अंकों की गिरावट रही और यह 76,059.77 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 102.15 अंक लुढ़ककर 23,767.45 के लेवल पर बंद हुआ है। हालांकि, आज एक समय पर Sensex करीब 917 अंक टूटकर 75,474.43 के स्तर पर आ गया था। लेकिन इसके बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला। आज बाजार में लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान Sensex में करीब 2065 अंक या 2.64 फीसदी की कमजोरी आ चुकी है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Bajaj Finance, Eternal में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Bajaj Finance, Eternal, M&M, Bharti Airtel और Asian Paints जैसे शेयरों में देखने को मिली। दूसरी तरफ HCL Tech, ITC, Trent, TCS और Axis Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की बिकवाली देखने को मिली। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.30 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

ऑटो समेत इन सेक्टर्स में गिरावट

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन मिला-जुला रहा। निफ्टी मीडिया इंडेक्स 2 फीसदी तक उछल गया। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक जैसे इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूट गया। निफ्टी मेटल, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए।

बाजार में गिरावट की क्या है वजहें

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत 60 देशों पर Section 301 के तहत 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। अमेरिका ने ईरान पर लगातार 13वीं रात बमबारी की। इसके चलते ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल के पार चला गया है।

FIIs ने 23 जुलाई को 2,999.23 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इसके साथ ही Infosys और IndiGo जैसी कंपनियों के कमजोर नतीजों से भी निवेशक सतर्क हो गए। इन सभी वजहों से बाजार में आज बिकवाली का दबाव दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख