return to news
  1. Silverstorm Parks IPO: ₹123-₹133 रुपये का प्राइस बैंड, आज से निवेश का मौका, यहां चेक करें पूरी डिटेल

मार्केट न्यूज़

Silverstorm Parks IPO: ₹123-₹133 रुपये का प्राइस बैंड, आज से निवेश का मौका, यहां चेक करें पूरी डिटेल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 24, 2026, 13:18 IST

सारांश

Silverstorm Parks and Resorts ने IPO का प्राइस बैंड 123 रुपये से 133 रुपये प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, इसमें Offer for Sale (OFS) शामिल नहीं है।

Silverstorm Parks IPO

Silverstorm Parks IPO: कंपनी के शेयर 31 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है।

थीम पार्क संचालित करने वाली कंपनी Silverstorm Parks and Resorts का IPO शुक्रवार, 24 जुलाई से निवेशकों के लिए खुल गया है। यह IPO 28 जुलाई तक खुला रहेगा। इस आईपीओ को पहले दिन अब तक 0.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। यह BSE SME प्लेटफॉर्म का IPO है और इसमें करीब 62 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं। कंपनी ने IPO खुलने से पहले 14 एंकर निवेशकों से 16.52 लाख शेयर आवंटित कर करीब 22 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

सब्सक्रिप्शन का हाल

Silverstorm Parks and Resorts के आईपीओ को अब तक 0.19 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। इसके तहत क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) का हिस्सा 0.00 गुना, NII का हिस्सा 0.39 गुना और इंडिविजुअल इनवेस्टर्स का हिस्सा 0.23 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

प्राइस बैंड और निवेश की जानकारी

Silverstorm Parks and Resorts ने IPO का प्राइस बैंड 123 रुपये से 133 रुपये प्रति शेयर तय किया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, इसमें Offer for Sale (OFS) शामिल नहीं है।

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम का उपयोग लखनऊ में नया Snow Park और Family Entertainment Centre बनाने, केरल के Athirappilly Theme Park के विस्तार और अपग्रेडेशन, कुछ कर्ज चुकाने और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए करेगी।

अलॉटमेंट और लिस्टिंग कब होगी?

IPO का शेयर आवंटन 29 जुलाई को होने की उम्मीद है। सफल निवेशकों के डिमैट खाते में 30 जुलाई को शेयर आ सकते हैं, जबकि जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें उसी दिन रिफंड मिल सकता है। कंपनी के शेयर 31 जुलाई को BSE SME प्लेटफॉर्म पर लिस्ट होने की संभावना है।

क्या करती है कंपनी?

Silverstorm Parks and Resorts केरल के त्रिशूर में एक एम्यूजमेंट और वाटर पार्क, स्नो पार्क, रिसॉर्ट और Athirappilly झरने के पास बन रही केबल कार परियोजना का संचालन करती है। इसके अलावा कंपनी झारखंड के जमशेदपुर में भी स्नो पार्क चलाती है और लखनऊ में नया स्नो पार्क विकसित कर रही है।

पिछले तीन वर्षों में कंपनी की आय और मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की आय 18.86 करोड़ रुपये थी, जो FY25 में बढ़कर 31 करोड़ रुपये और FY26 में 43.58 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, कंपनी का मुनाफा FY24 में करीब 1 करोड़ रुपये से बढ़कर FY25 में 9.71 करोड़ रुपये और FY26 में 19.01 करोड़ रुपये पहुंच गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख