मार्केट न्यूज़
.png)
5 min read | अपडेटेड July 24, 2026, 18:45 IST
सारांश
आज Steel Authority of India (SAIL), Bank of India, SBI Cards & Payment Services, Apar Industries, Welspun Corp, Container Corporation of India (CONCOR), Dalmia Bharat, Dr Lal PathLabs और Sterlite Technologies समेत कई अन्य कंपनियां भी अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results: आज Tata Consumer Products, Jindal Steel, REC और दवा कंपनी Laurus Labs भी नतीजे घोषित कर रही हैं।
इसके अलावा आज Steel Authority of India (SAIL), Bank of India, SBI Cards & Payment Services, Apar Industries, Welspun Corp, Container Corporation of India (CONCOR), Dalmia Bharat, New India Assurance Company, Dr Lal PathLabs और Sterlite Technologies समेत कई अन्य कंपनियां भी अपने जून तिमाही के नतीजे घोषित किए हैं।
बैंक ऑफ इंडिया ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में ₹3,068 करोड़ का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के ₹2,252 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 36.23% ज्यादा है। इस तिमाही के दौरान बैंक की NII सालाना आधार पर 12.61% बढ़कर ₹6,833 करोड़ हो गई, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹6,068 करोड़ थी।
बैंक ऑफ बड़ौदा का नेट प्रॉफिट 72% घटकर 1,278 करोड़ रुपये रह गया। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक ने 4541.4 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके अलावा नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) यानी ब्याज से होने वाली कमाई 10% बढ़कर 12,525 करोड़ रुपये रही।
CG Power and Industrial Solutions के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 16.3 फीसदी बढ़कर 313 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल यह 269.2 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 14 फीसदी बढ़कर 3,281 करोड़ रुपये हो गया।
SBI Life Insurance ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 22.1 फीसदी बढ़कर 725 करोड़ रुपये हो गया। नेट प्रीमियम इनकम में भी 17 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 20,078 करोड़ रुपये हो गया।
ACC के तिमाही नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना 61 फीसदी घटकर 147 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 376 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू भी 7.7 फीसदी घटकर 5,790 करोड़ रुपये पर आ गया है।
DCB Bank ने तिमाही नतीजे घोषित कर दिए हैं। बैंक का नेट प्रॉफिट 35.5 फीसदी बढ़कर 213 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की समान अवधि में यह 157 करोड़ रुपये था। बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम यानी NII भी 17.7 फीसदी बढ़कर 684 करोड़ रुपये हो गई। बैंक की एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ है।
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में ₹427 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी तिमाही के ₹334.15 करोड़ के मुनाफे से 28% ज्यादा है। FMCG कंपनी का मुख्य कामकाज से रेवेन्यू जून तिमाही में सालाना आधार पर 12% बढ़कर ₹5,348.88 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹4,778.91 करोड़ था।
Shriram Finance ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 59.89% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹2159.40 करोड़ से बढ़कर ₹3,453 करोड़ हो गया है। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 16.16% बढ़कर ₹13,400.43 करोड़ हो गया।
SBI लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने जून तिमाही में अपने प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 21.97% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹725 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹594.37 करोड़ था।
Hindustan Zinc ने FY27 की पहली तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 145 फीसदी का उछाल आया और यह 5469 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में यह आंकड़ा 2234 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू सालाना आधार पर 77 फीसदी बढ़कर 13,747 करोड़ रुपये हो गया है।
डालमिया भारत ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 52.16% की गिरावट दर्ज की है, जिससे यह ₹188 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹393 करोड़ था। ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 7% बढ़कर ₹3,890 करोड़ हो गया।
अपार इंडस्ट्रीज ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में 77.8% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹467 करोड़ हो गया है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी ने ₹262.91 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। जून 2025 तिमाही में ₹5104 करोड़ के मुकाबले, इस तिमाही में कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 29.13% बढ़कर ₹6,591.06 करोड़ हो गया।
Hindustan Zinc का शेयर आज 0.72 फीसदी लुढ़क गया है। कंपनी आज जून तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली है। नतीजों से पहले यह स्टॉक 527.30 रुपये के भाव पर ट्रेड करता दिखा। इसका मार्केट कैप 2.22 लाख करोड़ रुपये है।
NTPC के शेयरों में आज तिमाही नतीजों सेस पहले मामूली गिरावट है। यह शेयर BSE पर 0.03 फीसदी गिरकर 348.65 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया है। इसका मार्केट कैप 3.38 लाख करोड़ रुपये है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में
.png)
अगला लेख