return to news
  1. पहली तिमाही के नतीजों के बाद मीशो के शेयर 6% टूटे, जानिए क्यों निराश हुए निवेशक?

मार्केट न्यूज़

पहली तिमाही के नतीजों के बाद मीशो के शेयर 6% टूटे, जानिए क्यों निराश हुए निवेशक?

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड July 24, 2026, 12:36 IST

सारांश

जून तिमाही के नतीजों के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के शेयरों में शुक्रवार को 6% तक की गिरावट दर्ज की गई। पहली तिमाही में कंपनी का घाटा घटकर 1,328 करोड़ रुपये रह गया है, जबकि ऑपरेशन से रेवेन्यू 48% बढ़ा है। ब्रोकरेज हाउसेस ने शेयर पर अपनी अलग-अलग राय दी है।

शेयर सूची

meesho-share-price-falls-

पहली तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद मीशो के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। | Image: Shutterstock

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के पहली तिमाही के नतीजे आने के बाद शुक्रवार को कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। जून तिमाही के नतीजे निवेशकों को बहुत ज्यादा पसंद नहीं आए, जिसकी वजह से ट्रेडिंग के दौरान मीशो का शेयर 6% तक टूटकर 177.50 रुपये के इंट्राडे लो पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर सुबह करीब 10:54 बजे शेयर 4.65% की गिरावट के साथ 180.17 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। हालांकि, पिछले छह महीनों के दौरान इस स्टॉक ने करीब 10% का रिटर्न दिया है। इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊंचा स्तर 254.40 रुपये था जो 18 दिसंबर 2025 को बना था, वहीं 16 मार्च 2026 को यह 125.56 रुपये के 52 हफ्तों के निचले स्तर पर आ गया था।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

घाटा घटा और रेवेन्यू में आई 48% की तेजी

30 जून 2026 को समाप्त हुई पहली तिमाही में मीशो का नेट लॉस घटकर 1,328 करोड़ रुपये रह गया है। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को 2,894 करोड़ रुपये का नेट लॉस हुआ था, यानी साल दर साल आधार पर कंपनी ने अपने घाटे को काफी कम किया है। वहीं वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ऑपरेशन से रेवेन्यू 48% बढ़कर 3,713 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 2,504 करोड़ रुपये था। रेवेन्यू में यह तेजी कम कैंसिलेशन, कम आरटीओ रेट्स और बेहतर प्लेटफॉर्म मोनेटाइजेशन की वजह से आई है।

ऑपरेशनल लेवल पर देखें तो मीशो का एबिटा लॉस पहली तिमाही में घटकर 224 करोड़ रुपये रह गया है, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 265 करोड़ रुपये था। कंपनी का नेट मर्चेंडाइज वैल्यू यानी एनएमवी साल दर साल आधार पर 34% बढ़कर 11,614 करोड़ रुपये हो गया है। यूजर्स की संख्या में लगातार बढ़ोतरी और प्लेटफॉर्म पर जुड़ाव बढ़ने से इसे मदद मिली है। इसके अलावा पिछले 12 महीनों का फ्री कैश फ्लो भी सुधरकर नेगेटिव 537 करोड़ रुपये हो गया है, जो इससे पिछली तिमाही में नेगेटिव 633 करोड़ रुपये था।

ब्रोकरेज हाउसेस की राय और आउटलुक

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म सिटी ने कहा है कि मीशो के नतीजे उम्मीदों के मुताबिक रहे हैं और कंपनी का बिजनेस मॉडल काफी मजबूत है। जेफरीज़ का मानना है कि ग्रोथ की रफ्तार अच्छी बनी हुई है, हालांकि आने वाले दूसरे क्वार्टर में सीजनेबिलिटी और फेस्टिवल टाइमिंग में बदलाव का थोड़ा असर दिख सकता है, लेकिन तीसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। मॉर्गन स्टेनली ने इस तिमाही को मिला-जुला बताया है, जहां घाटा अनुमान के मुताबिक रहा लेकिन रेवेन्यू उम्मीद से थोड़ा कम रहा है। वहीं यूबीएस ने कहा कि कंपनी का टॉपलाइन ग्रोथ मजबूत बना हुआ है और आने वाले त्योहारी सीजन को देखते हुए यूजर एक्विजिशन पर मार्केटिंग खर्च बढ़ सकता है।

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख