return to news
  1. लगातार चौथे दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 363 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23869 पर बंद

मार्केट न्यूज़

लगातार चौथे दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स में 363 अंकों की गिरावट, निफ्टी 23869 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 15:39 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Bajaj Finance, IndiGo, RIL और Axis Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ M&M, TCS, Eternal, Bajaj Finserv और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आई।

भारतीय शेयर बाजार में आज 23 जुलाई लगातार चौथे कारोबारी दिन बिकवाली का जबरदस्त दबाव दिखा। आज के कारोबार में BSE Sensex में 363.66 अंकों की गिरावट रही और यह 76,391.39 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 126.65 अंकों की कमजोरी के साथ 23869.60 के लेवल पर बंद हुआ है। पिछले 4 दिनों में सेंसेक्स में करीब 1806 अंक या 2.31 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। बता दें कि अमेरिका-ईरान टेंशन के बीच आज क्रूड ऑयल के भाव में उछाल आया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Adani Ports, Bajaj Finance समेत कई शेयर लुढ़के

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Adani Ports, Bajaj Finance, IndiGo, RIL और Axis Bank जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ M&M, TCS, Eternal, Bajaj Finserv और Kotak Mahindra Bank जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली नजर आई। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स करीब 1 फीसदी तक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 1.01 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

रियल्टी और PSU बैंक में सबसे ज्यादा बिकवाली

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा गिरावट निफ्टी रियल्टी में रही और यह करीब 1.85 फीसदी तक लुढ़क गया। निफ्टी PSU बैंक और ऑयल एंड गैस में भी 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी FMCG, IT, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर इंडेक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑटो और मीडिया इंडेक्स में हल्की बढ़त देखने को मिली।

शेयर बाजार में क्यों आई गिरावट?

बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। अमेरिका ने लगातार 12वीं रात ईरान पर बमबारी की है। डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी दी है कि अगर ईरान की सेना Strait of Hormuz में किसी जहाज पर हमला करती है, तो अमेरिका ईरान के पुल या पावर प्लांट को नष्ट कर देगा।

दूसरी तरफ लाल सागर में हूती विद्रोहियों ने दो सऊदी अरेबियन टैंकर को निशाना बनाया है। हूतियों ने कहा कि उन्होंने नाकाबंदी तोड़ने पर दो जहाजों एनसेलिया और लेला पर ड्रोन और मिसाइलें दागीं। इस बीच आज ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत बढ़कर 96 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई है। भारतीय बाजार में विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली जारी है। FIIs ने बुधवार को 819.20 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जेनरिक दवाओं के लिए टैरिफ प्लान की घोषणा की है। इसके तहत अगले दो सालों तक अमेरिका में आयात होने वाली सभी जेनेरिक दवाओं पर कोई टैरिफ नहीं लगेगा। हालांकि इसके बाद चरणबद्ध तरीके से 100% से 200% तक टैरिफ लगाने की घोषणा की गई है। इन सभी वजहों से बाजार में आज बिकवाली का दबाव दिखा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख