return to news
  1. 4 दिन बाद शेयर बाजार की मजबूत वापसी, सेंसेक्स 362 अंक उछला, निफ्टी 23897 पर बंद

मार्केट न्यूज़

4 दिन बाद शेयर बाजार की मजबूत वापसी, सेंसेक्स 362 अंक उछला, निफ्टी 23897 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 04, 2026, 15:37 IST

सारांश

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्याादतर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Tata Steel, RIL, Trent, HDFC Bank और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, HCL Tech, Bharti Airtel, Asian Paints और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

Stock Market

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा।

भारतीय शेयर बाजार ने आज 04 सितंबर को 4 दिनों की गिरावट के बाद मजबूत वापसी की। आज के कारोबार में BSE Sensex में 362.57 अंकों की तेजी रही और यह 76515.43 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 24.25 अंक बढ़कर 23897.70 के लेवल पर क्लोज हुआ है। पिछले 4 कारोबारी दिनों में बाजार में करीब 1.44 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में आज निवेशकों ने वैल्यू बाइंग की, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। इसके अलावा रुपये में मजबूती से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Steel, RIL समेत इन शेयरों में तेजी

आज के कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से ज्याादतर शेयर हरे निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा तेजी Tata Steel, RIL, Trent, HDFC Bank और Bajaj Finance जैसे शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ Eternal, HCL Tech, Bharti Airtel, Asian Paints और Tech Mahindra जैसे शेयर टॉप लूजर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.20 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

निफ्टी मेटल समेत कई सेक्टर्स चढ़े

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज इसका प्रदर्शन भी मिला-जुला रहा। निफ्टी मेटल में सबसे ज्यादा तेजी रही और यह 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। इसके अलावा निफ्टी मीडिया, प्राइवेट बैंक, ऑयल एंड गैस और सीमेंट इंडेक्स भी हरे निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी रियल्टी करीब 1 फीसदी तक लुढ़क गया। इसके साथ ही निफ्टी ऑटो, FMCG, IT, फार्मा, PSU बैंक, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और केमिकल्स इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों आई तेजी

शेयर बाजार में आज की तेजी के पीछे कई बड़ी वजहें रही। पिछले 4 दिनों में सेंसेक्स में करीब 1111 अंक या 1.44 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं निफ्टी 50 भी पिछले 4 दिनों में 302 अंक या 1.25 फीसदी लुढ़का है। ऐसे में आज बाजार में वैल्यू बाइंग देखने को मिली है।

फेड गवर्नर क्रिस्टोफर वॉलर ने गुरुवार को कहा कि अगर आने वाले डेटा से यह पुष्टि होती है कि महंगाई का दबाव कम हो रहा है, तो वे अमेरिकी सेंट्रल बैंक की अगली पॉलिसी मीटिंग में ब्याज दरों को जस का तस बनाए रखने का समर्थन करेंगे। इस खबर से भी बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

आज रुपया 94.46 पर खुला, जबकि गुरुवार को यह 94.49 पर बंद हुआ था, यानी इसमें 3 पैसे की बढ़त हुई। विदेशी मुद्रा के भारी इनफ्लो और डॉलर के कमजोर होने से घरेलू मुद्रा को सहारा मिला, जिससे हालिया बढ़त जारी रही। इसके अलावा ग्लोबल मार्केट में खरीदारी ने भी भारतीय बाजार को सपोर्ट दिया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख