return to news
  1. Indo-MIM, Lohia Corp और Xtranet Tech के IPOs का आज पहला दिन, अब तक किसे कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

मार्केट न्यूज़

Indo-MIM, Lohia Corp और Xtranet Tech के IPOs का आज पहला दिन, अब तक किसे कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 14:23 IST

सारांश

Indo-MIM आईपीओ के जरिए 3,811.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके अलावा Lohia Corp का इश्यू साइज 1,101.28 करोड़ रुपये और Xtranet Tech का 166.80 करोड़ रुपये है। इन तीनों आईपीओ में 27 जुलाई तक निवेश का आखिरी मौका रहेगा।

IPO

IPO Subscription Status: Indo-MIM ने आईपीओ के लिए 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है।

IPO Subscription Status: आईपीओ निवेशकों के लिए आज का दिन बेहद अहम है। आज 3 बड़े मेनबोर्ड आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का पहला दिन है। इनमें Indo-MIM, Lohia Corp और Xtranet Tech का पब्लिक इश्यू शामिल है। Indo-MIM आईपीओ के जरिए 3,811.21 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके अलावा Lohia Corp का इश्यू साइज 1,101.28 करोड़ रुपये और Xtranet Tech का 166.80 करोड़ रुपये है। इन तीनों आईपीओ में 27 जुलाई तक निवेश का आखिरी मौका रहेगा। यहां हम जानेंगे कि इन आईपीओ को पहले दिन अब तक कितना सब्सक्रिप्शन मिला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Indo-MIM IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

इस आईपीओ को रिपोर्ट लिखे जाने के समय तक 3,67,66,890 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 5,50,93,201 शेयर हैं।

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.00 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 1.72 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.59 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 1.04 गुना
  • टोटल- 0.67 गुना
  • (23 Jul 2026 | 01:54:00 PM)

Lohia Corp IPO कितना हुआ है सब्सक्राइब

इस आईपीओ को अब तक 25,92,765 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 1,43,52,274 शेयर हैं।

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.12 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.09 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 0.49 गुना
  • एम्प्लॉयी रिजर्व्ड- 0.17 गुना
  • टोटल- 0.18 गुना
  • (23 Jul 2026 | 01:54:00 PM)

Xtranet Tech IPO के सब्सक्रिप्शन आंकड़े

इस आईपीओ को भी अब तक 56,66,210 शेयरों के लिए बोलियां मिल गई है, जबकि ऑफर पर 91,93,800 शेयर हैं।

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs)- 0.01 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 0.40 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स- 1.02 गुना
  • टोटल- 0.60 गुना
  • (23 Jul 2026 | 01:54:00 PM)

Indo-MIM IPO के बारे में

Indo-MIM ने आईपीओ के लिए 461 रुपये से 485 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं, जबकि 3312 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। OFS के तहत मौजूदा प्रमोटर और निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। आईपीओ का लॉट साइज 30 शेयर रखा गया है। यानी खुदरा निवेशकों को कम से कम 14,550 रुपये (485 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से) का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का आवंटन 28 जुलाई को तय होने की संभावना है। सफल निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर 29 जुलाई को आएंगे और कंपनी के शेयर 30 जुलाई को BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

Lohia Corp IPO

Lohia Corp का आईपीओ 2.59 करोड़ शेयरों का पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है। इसका प्राइस बैंड 404-425 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 35 शेयरों का है, जिसमें रिटेल निवेशकों को कम से कम 14,875 रुपये का निवेश करना होगा।

शेयरों का अलॉटमेंट 28 जुलाई को किया जाएगा। वहीं NSE और BSE पर लिस्टिंग के लिए संभावित तारीख 30 जुलाई तय की गई है। 2023 में बनी लोहिया कॉर्प टेक्निकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए मशीनें बनाती है। यह कंपनी पॉलीप्रोपाइलीन (PP) और हाई-डेंसिटी पॉलीइथिलीन (HDPE) से बुने हुए कपड़े और बोरे बनाने वाले इक्विपमेंट बनाने में माहिर है।

Xtranet Tech IPO के बारे में

IT सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली इस कंपनी ने आईपीओ के लिए 120 से 127 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इन्वेस्टर कम से कम 110 इक्विटी शेयर और उसके मल्टीपल में अप्लाई कर सकते हैं। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, यानी जुटाया गया पूरा पैसा कंपनी के लिए खर्च होगा। इसमें भी शेयरों का अलॉटमेंट 28 जुलाई होगा। वहीं लिस्टिंग की तारीख 30 जुलाई है।

2002 में बनी Xtranet Technologies एक इंटीग्रेटेड IT सॉल्यूशंस प्रोवाइडर है, जो एंटरप्राइज एप्लिकेशन, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, मैनेज्ड सर्विसेज, प्रोप्राइटरी प्लेटफॉर्म और स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप जैसी एंड-टू-एंड सर्विसेज देती है। कंपनी अलग-अलग इंडस्ट्रीज के ग्राहकों को सेवाएं देती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख