return to news
  1. ब्लिंकिट की रफ्तार ने बयां की ग्रोथ की कहानी, इटरनल के नतीजों के बाद आज शेयर में दिखी तेजी

मार्केट न्यूज़

ब्लिंकिट की रफ्तार ने बयां की ग्रोथ की कहानी, इटरनल के नतीजों के बाद आज शेयर में दिखी तेजी

विकास तिवारी

4 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 12:11 IST

सारांश

इटरनल लिमिटेड के जून तिमाही के नतीजे सामने आ गए हैं। कंपनी का कुल रेवेन्यू 20,210 करोड़ रुपये रहा। ब्लिंकिट के बढ़ते कारोबार और मजबूत ऑर्डर वॉल्यूम के दम पर कंपनी के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिला है।

शेयर सूची

eternal-q1-results-blinkit-growth

इटरनल लिमिटेड के पहली तिमाही के नतीजे जारी।

इटरनल लिमिटेड के जून तिमाही के नतीजे जारी होने के बाद कंपनी के शेयर आज निवेशकों के बड़े फोकस में हैं। खाने की ऑनलाइन डिलीवरी करने वाले जोमैटो, कुछ ही मिनटों में ग्रॉसरी पहुंचाने वाले ब्लिंकिट और किफायती डाइनिंग ऑप्शन तलाशने वाले डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म को चलाने वाली यह कंपनी अपने प्रदर्शन के दम पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। ताजा तिमाही नतीजों ने एक बार फिर से इस दिग्गज कंपनी पर बाजार का ध्यान खींच लिया है। आज कंपनी के शेयर में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी भी देखी जा रही है। स्टॉक वापस से 300 रुपये के जादुई प्राइस के करीब पहुंचता नजर आ रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू और मुनाफे में आई शानदार तेजी

कंपनी द्वारा जारी किए गए तिमाही नतीजों के अनुसार इटरनल लिमिटेड का प्रदर्शन सभी बिजनेस सेगमेंट में काफी मजबूत रहा है। जून तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 20,210 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है, जो पिछली तिमाही के मुकाबले 17% ज्यादा है। कंपनी के एबिटा में भी बहुत बड़ा सुधार देखने को मिला है। इस तिमाही में एबिटा 590 करोड़ रुपये रहा है, जो पिछले साल इसी तिमाही में महज 120 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही कंपनी का नेट प्रॉफिट यानी टैक्स के बाद मुनाफा 90 करोड़ रुपये रहा है। फूड डिलीवरी बिजनेस की बात करें तो इससे मिलने वाला रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 37% बढ़कर 3,100 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। वहीं इसके मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या 19% बढ़कर 27.2 मिलियन हो गई है।

ब्लिंकिट ने रफ्तार को दी नई ऊंचाई

कंपनी की ओवरऑल ग्रोथ में क्विक कॉमर्स यानी ब्लिंकिट सबसे बड़ा ड्राइवर साबित हुआ है। इस तिमाही के दौरान ब्लिंकिट का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 18% बढ़ा है। वहीं इसका ग्रॉस ऑर्डर वैल्यू साल दर साल आधार पर 86% की जोरदार बढ़त के साथ 17,130 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। ब्लिंकिट के जरिए इस दौरान कुल 331 मिलियन ऑर्डर डिलीवर किए गए हैं, जो पिछले साल की इसी अवधि से 87% अधिक हैं। ब्लिंकिट का इस्तेमाल करने वाले मंथली ट्रांजैक्टिंग यूजर्स की संख्या भी बढ़कर 31.8 मिलियन हो गई है। अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए कंपनी ने इस तिमाही में 200 नए स्टोर भी जोड़े हैं, जिससे जून के अंत तक कुल स्टोर की संख्या बढ़कर 2,443 हो गई है।

नोमुरा का कहना है कि इस तिमाही की सबसे बड़ी खासियत ब्लिंकिट की तेज रफ्तार और इसकी प्रॉफिटेबिलिटी में लगातार हो रहा सुधार है। कॉम्पिटिशन के बावजूद कंपनी का क्विक कॉमर्स बिजनेस तेजी से आगे बढ़ रहा है। नोमुरा की रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिद्वंद्वी कंपनियों द्वारा डिस्काउंट देने की जो आक्रामक रणनीति अपनाई जा रही है, वह लंबे समय तक नहीं टिक पाएगी। इटरनल लिमिटेड भी अपनी प्रॉफिटेबिलिटी को लेकर काफी पॉजिटिव नजर आ रही है। कंपनी को अब उम्मीद है कि उसका लॉन्ग टर्म एबिटा मार्जिन नेट ऑर्डर वैल्यू का 6% तक पहुंच सकता है, जो पहले 5 से 6% का अनुमान था। कंपनी आने वाले समय में बड़े स्टोर, बेहतर इन्वेंट्री मैनेजमेंट और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को कम करके अपनी कुशलता सुधारने का काम करेगी। हालांकि ब्रोकरेज ने यह भी कहा है कि क्विक कॉमर्स की प्रॉफिटेबिलिटी में धीमी सुधार या फूड डिलीवरी में सुस्ती इसके आउटलुक के लिए कुछ रिस्क पैदा कर सकती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख