return to news
  1. Gandhar Oil में रिकॉर्ड मुनाफे के बाद लगा 20% का अपर सर्किट, डिविडेंड का भी ऐलान

मार्केट न्यूज़

Gandhar Oil में रिकॉर्ड मुनाफे के बाद लगा 20% का अपर सर्किट, डिविडेंड का भी ऐलान

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 14:55 IST

सारांश

Gandhar Oil Refinery (India) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में बढ़कर 179 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 44.1 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़ा। वहीं, रेवेन्यू 71.2% बढ़कर 1,591 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो मार्च तिमाही में 929 करोड़ रुपये था।

शेयर सूची

Gandhar Oil Refinery

Gandhar Oil Refinery (India) ने कंसोलिडेटेड आधार पर अब तक का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया।

Gandhar Oil Refinery (India) के शेयरों में आज 23 जुलाई को शानदार तेजी है। इसमें 20 फीसदी का अपर सर्किट लग गया है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 283.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी के मजबूत पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों के बाद शेयरों में खरीदारी हो रही है। यह 2023 में कंपनी की लिस्टिंग के बाद एक दिन में सबसे बड़ी तेजी है। मजबूत नतीजों के साथ कंपनी के बोर्ड ने 2 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है। यह शेयर के फेस वैल्यू का 100% है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Gandhar Oil Refinery (India) का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट पहली तिमाही में बढ़कर 179 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 44.1 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफा चार गुना से ज्यादा बढ़ा। वहीं, रेवेन्यू 71.2% बढ़कर 1,591 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो मार्च तिमाही में 929 करोड़ रुपये था।

कंपनी का EBITDA (ऑपरेटिंग प्रॉफिट) बढ़कर 249.2 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछली तिमाही में 65.5 करोड़ रुपये था। इसके साथ ही EBITDA मार्जिन भी 7% से बढ़कर 15.7% हो गया। इससे पता चलता है कि कंपनी की कमाई और परिचालन क्षमता दोनों में सुधार हुआ है।

कंसोलिडेटेड आधार पर भी रिकॉर्ड प्रदर्शन

Gandhar Oil Refinery (India) ने कंसोलिडेटेड आधार पर अब तक का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन दर्ज किया। कुल आय सालाना आधार पर 92% बढ़कर 1,732 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, EBITDA छह गुना से ज्यादा बढ़कर 281 करोड़ रुपये रहा और EBITDA मार्जिन 16.2% पर पहुंच गया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 689% बढ़कर रिकॉर्ड 206 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान प्रति शेयर आय (EPS) 19.65 रुपये रही।

कंपनी ने तिमाही नतीजों पर क्या कहा?

कंपनी ने कहा कि बेहतर खरीद रणनीति, इन्वेंट्री का प्रभावी प्रबंधन और सही प्रोडक्ट मिक्स की वजह से यह मजबूत प्रदर्शन संभव हुआ। पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन किया। कंपनी की पर्सनल केयर, हेल्थकेयर और परफॉर्मेंस ऑयल्स श्रेणी से कुल आय का 54% आया, जबकि निर्यात (Exports) का योगदान 51% रहा।

आगे की क्या है योजना?

Gandhar Oil Refinery (India) ने बताया कि उसकी बैलेंस शीट लगभग कर्ज मुक्त है और भविष्य में क्षमता विस्तार के लिए वह अपने आंतरिक संसाधनों का इस्तेमाल करेगी। साथ ही, हेल्थकेयर और कंज्यूमर बिजनेस बढ़ाने, अंतरराष्ट्रीय बाजार में विस्तार करने, कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने और मौजूदा प्लांट्स की क्षमता बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख