return to news
  1. Q1 Results Highlights: Meesho के घाटे में 54% की कमी, Infosys समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: Meesho के घाटे में 54% की कमी, Infosys समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

4 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 18:35 IST

सारांश

आज अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Mphasis, Go Digit General Insurance, Chennai Petroleum Corporation, Allied Blenders & Distillers, Fractal Analytics और International Gemological Institute (IGI) जैसी कंपनियां शामिल हैं।

Q1 Results

Q1 Results: आज कई कंपनियों के रिजल्ट पर निवेशकों और शेयर बाजार की खास नजर है।

Q1 Results: तिमाही नतीजों के लिहाज से आज 23 जुलाई का दिन अहम रहा। आज कई बड़ी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए। इनमें Infosys, IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation, Cipla, Meesho, Coromandel International, Motilal Oswal Financial Services, Vishal Mega Mart और Sona BLW Precision Forgings जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा आज Mphasis, Go Digit General Insurance, Chennai Petroleum Corporation, Allied Blenders & Distillers, Fractal Analytics, International Gemological Institute (IGI), Indian Energy Exchange (IEX), IIFL Capital Services, PVR INOX, Thyrocare Technologies और Mahindra Lifespace Developers जैसी कंपनियों ने भी नतीजे घोषित किए।

05:41 PM: Meesho के घाटे में 54% की कमी

ई-कॉमर्स कंपनी मीशो ने 23 जुलाई को फाइनेंशियल ईयर 2026-27 के अप्रैल-जून तिमाही के नतीजे घोषित किए। कंपनी के नेट लॉस में 54% की कमी आई है। यह पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में हुए ₹289.35 करोड़ के नेट लॉस से घटकर ₹132.83 करोड़ रह गया। कंपनी के रेवेन्यू में 48% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो एक साल पहले की इसी अवधि में ₹2,503.86 करोड़ से बढ़कर ₹3,712.81 करोड़ हो गया।

05:25 PM: इंफोसिस का मुनाफा 12% उछला

अप्रैल-जून तिमाही में इंफोसिस का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 7364 करोड़ रुपये रहा। यह पिछली तिमाही (Q4 FY26) के 8501 करोड़ रुपये की तुलना में करीब 9% कम है। हालांकि, सालाना आधार पर कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का मुनाफा 6,921 करोड़ रुपये था, यानी इस बार इसमें 12.2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पहली तिमाही में इंफोसिस की ऑपरेशंस से रेवेन्यू बढ़कर 48,211 करोड़ रुपये हो गई। पिछली तिमाही में यह 46,204 करोड़ रुपये थी। यानी तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 4.3% की बढ़ोतरी हुई है।

04:24 PM: Coromandel International का मुनाफा 25% घटा

कोरोमंडल इंटरनेशनल ने जून तिमाही के दौरान अपने कंसोलिडेटेड प्रॉफिट में सालाना आधार पर 24.59% की गिरावट दर्ज की है, जिससे यह ₹381 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी अवधि में उसने ₹505 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। इस तिमाही के दौरान कंपनी के ऑपरेशन से होने वाले रेवेन्यू में 14.75% की गिरावट आई। यह एक साल पहले के ₹7,042 करोड़ से घटकर ₹6,003.66 करोड़ रह गया।

04:22 PM: IndiGo को ₹238 करोड़ का नेट लॉस

IndiGo की ऑपरेटर कंपनी InterGlobe Aviation ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को ₹2176.3 करोड़ का नेट प्रॉफिट हुआ था। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 20% बढ़कर ₹24,584.10 करोड़ हो गया, जबकि वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही (Q1 FY26) में यह ₹20,496 करोड़ था।

01:22 PM: PVR Inox को ₹56 करोड़ का मुनाफा

मल्टीप्लेक्स चेन PVR Inox ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में ₹56.5 करोड़ का कंसोलिडेटेड PAT दर्ज किया। कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में ₹54.5 करोड़ का लॉस हुआ था। जून तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 11.91% बढ़कर ₹1622.20 करोड़ हो गया। एक साल पहले अप्रैल-जून तिमाही में यह ₹1449.6 करोड़ था।

01:18 PM: Vishal Mega Mart का नेट प्रॉफिट ₹258.8 करोड़ पर

हाइपरमार्केट चेन विशाल मेगा मार्ट ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफ़िट में 25.6% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹258.8 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹206.1 करोड़ था। ऑपरेशन्स से इसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 18.7% बढ़कर ₹3,727 करोड़ हो गया।

12:17 PM: Cipla का मुनाफा 42 फीसदी उछला

दवा बनाने वाली कंपनी सिप्ला ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 42.26% बढ़कर ₹789 करोड़ दर्ज हो गया। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में यह ₹554.64 करोड़ था। ऑपरेशन्स से रेवेन्यू तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 8.84% बढ़कर ₹7,119.28 करोड़ हो गया।

11:46 AM: IndiGo में भी गिरावट

IndiGo की पैरेंट कंपनी InterGlobe Aviation के शेयरों में भी आज करीब 1 फीसदी की गिरावट है। नतीजों से पहले कंपनी के शेयर BSE पर 5074 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड करते दिखे।

11:44 AM: Infosys के शेयरों में गिरावट

Infosys के शेयरों में आज हल्की बिकवाली हो रही है। तिमाही नतीजों से पहले यह स्टॉक BSE पर 0.68 फीसदी लुढ़ककर 1045 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड करता दिखा। इस गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 4.24 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख