return to news
  1. लगातार तीसरे दिन बाजार पर दबाव, निफ्टी 40 अंक लुढ़का, लेकिन सेंसेक्स बढ़त के साथ 78079 पर बंद

मार्केट न्यूज़

लगातार तीसरे दिन बाजार पर दबाव, निफ्टी 40 अंक लुढ़का, लेकिन सेंसेक्स बढ़त के साथ 78079 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 15:43 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली UltraTech Cement, Titan, ICICI Bank, RIL और Tata Steel में देखने को मिली। दूसरी तरफ IndiGo, L&T, Eternal, NTPC और BEL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी मिला-जुला रुझान दिख रहा है।

भारतीय शेयर बाजार में आज 13 अगस्त को लगातार तीसरे दिन कमजोरी नजर आई। आज के कारोबार में BSE Sensex में 113.61 अंकों की तेजी रही और यह 78,079.96 के स्तर तक लुढ़क गया। लेकिन दूसरी तरफ Nifty 50 में 40.10 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 24,395.85 के लेवल पर बंद हुआ है। अमेरिका और ईरान के बीच स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज पर नियंत्रण को लेकर तनाव जारी है। इसके चलते क्रूड ऑयल का भाव करीब 90 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

UltraTech Cement, Titan में सबसे ज्यादा बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली UltraTech Cement, Titan, ICICI Bank, RIL और Tata Steel में देखने को मिली। दूसरी तरफ IndiGo, L&T, Eternal, NTPC और BEL के शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों का प्रदर्शन मिला-जुला रहा। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.05 फीसदी लुढ़क गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.23 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

निफ्टी मेटल समेत ये सेक्टर्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज यहां भी मिला-जुला रुझान दिख रहा है। निफ्टी मेटल और सीमेंट इंडेक्स में आज करीब 1 फीसदी की कमजोरी रही। इसके अलावा निफ्टी फार्मा, PSU बैंक, प्राइवेट बैंक, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ आज निफ्टी ऑटो, रियल्टी, FMCG, IT, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स जैसे इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

बाजार में क्यों दिखा दबाव?

शेयर बाजार में आज की गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि अमेरिका के पास Strait of Hormuz पर “पूरा कंट्रोल” है। वहीं इसके जवाब में ईरान ने कहा कि यह रास्ता अभी भी बंद है और इसे तब तक नहीं खोला जाएगा जब तक उनकी शर्तें नहीं मानी जातीं। इस तनाव के चलते क्रूड ऑयल की कीमत 90 डॉलर के आसपास बनी हुई है।

इसके अलावा 12 अगस्त को एक बार फिर विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की है। इस दौरान FIIs ने 1002 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और जियोपॉलिटिकल अनिश्चितता के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे गिरकर 95.40 पर आ गया। इन सभी वजहों से बाजार पर दबाव बना है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख