return to news
  1. मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज, स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरा प्रोसेस

मार्केट न्यूज़

मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज, स्टेप-बाय-स्टेप जानें पूरा प्रोसेस

Namita Shukla

4 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 13:35 IST

सारांश

12 अगस्त, 2026 को शाम 6:52:45 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 12.97 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 186.39 गुना और NII कैटेगरी में 49.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।

मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स आईपीओ

मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज होगा फाइनलाइज (Photo: Shutterstock)

मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स आईपीओ का अलॉटमेंट आज फाइनलाइज हो जाएगा। अगर आपने भी इस आईपीओ में दांव लगाया है, तो आपको इसके शेयर मिलेंगे या नहीं इसका फैसला आज रात तक हो जाएगा। आप एनएसई, बीएसई और केफिनटेक पर आसान स्टेप्स में अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं। मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स आईपीओ 70.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। 12 अगस्त, 2026 को शाम 6:52:45 बजे (तीसरे दिन) तक, इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 12.97 गुना, QIB (एंकर को छोड़कर) कैटेगरी में 186.39 गुना और NII कैटेगरी में 49.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। 939.70 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साथ-साथ ऑफर फॉर सेल कंपोनेंट भी शामिल है। इस आईपीओ को लेकर निवेशकों में उत्साह देखने को मिला था, अब एक नजर डालते हैं कि कैसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस-

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

BSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • BSE वेबसाइट पर स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।

  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।

  • अब I'm not a robot पर चेक करने के बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट स्टेटस चेक करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।

  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।

  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।

  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

Kfin Technologies पर अलॉटमेंट स्टेटस ऐसे करें चेक

  • रजिस्ट्रार की वेबसाइट के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू से कंपनी का नाम सेलेक्ट करें।

  • निवेशकों को अब PAN, एप्लिकेशन नंबर या DP क्लाइंट ID जैसी जानकारी भरनी होगी।

  • इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।

कैसा है कंपनी का बिजनेस?

मोलबायो डायग्नॉस्टिक्स की स्थापना 2000 में हुई थी। कंपनी का मुख्य फोकस मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स और पॉइंट ऑफ केयर टेस्टिंग पर है।

कंपनी का प्रमुख प्रोडक्ट Truenat है। यह बैटरी से चलने वाला पोर्टेबल PCR प्लेटफॉर्म है, जिसका इस्तेमाल TB, मलेरिया, HIV, HPV, डेंगू, स्वाइन फ्लू और अन्य बीमारियों की जांच में किया जा सकता है।

Truenat का एक बड़ा फायदा इसका तेज टेस्ट रिजल्ट है। पारंपरिक जांच में जहां 2-7 दिन तक लग सकते हैं, वहीं Truenat करीब 60 मिनट में परिणाम देने में सक्षम है।

कंपनी के पोर्टफोलियो में 40 से ज्यादा infectious disease tests हैं। इसके अलावा करीब 45 अन्य टेस्ट विकास के विभिन्न चरणों में हैं।

कंपनी की तकनीक खासतौर पर ऐसे इलाकों के लिए उपयोगी है जहां बड़े लैब इंफ्रास्ट्रक्चर या लगातार बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

RHP के अनुसार Truenat को WHO और ICMR जैसी संस्थाओं से मान्यता/समर्थन मिला है और TB जांच में इसे भारत के National Tuberculosis Elimination Programme में भी शामिल किया गया है।

कंपनी के पास गोवा, बेंगलुरु और विशाखापट्टनम और अन्य स्थानों पर मैनुफैक्चरिंग/आरएंडडी सुविधाएं हैं और बिगटेक, Prognosys और OptraScan जैसी सब्सिडियरीज भी ग्रुप का हिस्सा हैं।

प्रमुख रिस्क फैक्टर्स

प्रतिस्पर्धा बढ़ने का जोखिमः मोलिक्यूलर डायग्नॉस्टिक्स मार्केट में बड़ी कंपनियों के पास मोलबियो की तुलना में ज्यादा वित्तीय संसाधन, आरएंडडी, मैनुफैक्चरिंग कैपेसिटी, रेगुलेटरी एक्सपीरियंस और व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क हो सकता है।
सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं पर निर्भरताः कंपनी के प्रोडक्ट्स की मौजूदा डिमांड में पब्लिक हेल्थ इनिशिएटिव्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर ऐसी सरकारी योजनाएं कम, स्थगित या दूसरी स्वास्थ्य प्राथमिकताओं की ओर मोड़ी जाती हैं, तो कंपनी की मांग प्रभावित हो सकती है।
सप्लाई चेन रिस्कः डायग्नॉस्टिक डिवाइस के लिए कंपनी ग्लोबल लेवल पर कुछ कंपोनेंट्स और रिएजेंट्स पर निर्भर है। किसी महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट या रिएजेंट की कमी से प्रोडक्शन में देरी हो सकती है।
स्किल्ड एम्प्लॉईज पर निर्भरताः यह कारोबार हाइली स्पेशलाइज्ड टैलेंट पर निर्भर है। प्रमुख कर्मचारियों के कंपनी छोड़ने से प्रोडक्ट डेवलपमेंट और रेगुलेटरी अप्रूवल्स में देरी हो सकती है।
वर्किंग कैपिटल का जोखिमः पब्लिक हेल्थ प्रोजेक्ट्स में पेमेंट साइकल लंबा होने पर कंपनी की वर्किंग कैपिटल रिक्वॉयरमेंट बढ़ सकती है।
उत्पादों को अपनाने में देरीः सरकारी प्रक्रियाएं, प्राइवेट हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स की स्विचिंग कॉस्ट, जागरूकता की कमी और मौजूदा डायग्नॉस्टिक मेथड्स को बदलने में हिचकिचाहट Truenat की अडॉप्शन को धीमा कर सकती है।
भविष्य में नई प्रतिस्पर्धाः वर्तमान में प्रतिस्पर्धात्मक जोखिम सीमित बताया गया है, लेकिन बड़े इस्टैब्लिश्ड ब्रांड्स भविष्य में एडवांस्ड POCT सॉल्यूशन्स लेकर आ सकते हैं। इससे मोलबायो पर दबाव बढ़ सकता है।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख