return to news
  1. Lalithaa Jewellery IPO: ₹1700 करोड़ के आईपीओ में 17 अगस्त से निवेश का मौका, समझिए बिजनेस और फाइनेंशियल

मार्केट न्यूज़

Lalithaa Jewellery IPO: ₹1700 करोड़ के आईपीओ में 17 अगस्त से निवेश का मौका, समझिए बिजनेस और फाइनेंशियल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 14:06 IST

सारांश

Lalithaa Jewellery के IPO में ₹1,200 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर और फाउंडर Kiran Kumar Jain अपने शेयर बेचेंगे।

Lalithaa Jewellery Mart

Lalithaa Jewellery Mart के दक्षिण भारत में Lalithaa ब्रांड के तहत 61 स्टोर हैं।

चेन्नई की ज्वेलरी कंपनी Lalithaa Jewellery Mart अपना IPO लाने जा रही है। कंपनी का ₹1700 करोड़ का IPO 17 अगस्त को खुलेगा और 19 अगस्त तक इसमें पैसा लगाया जा सकेगा। IPO का प्राइस बैंड 190-201 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। एंकर निवेशकों के लिए IPO एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को खुलेगा। शेयरों का अलॉटमेंट 20 अगस्त तक पूरा होने की उम्मीद है, जबकि कंपनी के शेयर 24 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट हो सकते हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹1,200 करोड़ के नए शेयर

IPO में ₹1,200 करोड़ के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा 500 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जाएगी। इसके तहत कंपनी के प्रमोटर और फाउंडर Kiran Kumar Jain अपने शेयर बेचेंगे। OFS से मिलने वाला पैसा कंपनी के बजाय प्रमोटर को मिलेगा। कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए भी ₹6 करोड़ तक के शेयर रिजर्व किए हैं। कर्मचारियों को इन शेयरों पर 19 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

किस निवेशक के लिए कितने शेयर?

कर्मचारी हिस्से को छोड़कर नेट IPO का 50 फीसदी हिस्सा Qualified Institutional Buyers (QIBs) के लिए रखा गया है। इसमें 60 प्रतिशत तक हिस्सा एंकर निवेशकों के लिए हो सकता है। वहीं, 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों और 15 प्रतिशत Non-Institutional Investors (NII) के लिए रिजर्व है।

10 नए स्टोर खोलने की योजना

Lalithaa Jewellery Mart के दक्षिण भारत में Lalithaa ब्रांड के तहत 61 स्टोर हैं। ये स्टोर तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और पुडुचेरी में हैं। इनमें 45 स्टोर Tier-2 और Tier-3 शहरों में हैं। FY26 में इन शहरों के स्टोर से कंपनी की कुल आय में 60.25 प्रतिशत योगदान मिला।

कंपनी IPO से मिलने वाली रकम में से ₹1,033.2 करोड़ तक का इस्तेमाल दक्षिण भारत में 10 नए स्टोर खोलने में करेगी। इसमें स्टोर की फिटिंग, फर्नीचर, उपकरण, IT सिस्टम और शुरुआती इन्वेंट्री पर खर्च शामिल है। बाकी रकम का इस्तेमाल सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।

FY26 में मुनाफे में जोरदार बढ़ोतरी

कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में ₹25,023.9 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो एक साल पहले के ₹16,897.3 करोड़ से 48.1 फीसदी अधिक है। इसी दौरान कंपनी का मुनाफा 177 प्रतिशत बढ़कर ₹1,009.8 करोड़ हो गया। FY25 में मुनाफा सिर्फ 1.4 प्रतिशत बढ़कर ₹364.7 करोड़ रहा था। कंपनी का दावा है कि प्रमुख संगठित ज्वेलरी कंपनियों में उसका प्रति स्टोर ऑपरेटिंग रेवेन्यू सबसे अधिक है। IPO के लिए Anand Rathi Advisors और Equirus Capital को मर्चेंट बैंकर नियुक्त किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख