return to news
  1. MSCI India Index: लिस्टिंग के 10 महीने में Lenskart और Groww की एंट्री, जानिए कौन-से शेयर हुए अंदर-बाहर

मार्केट न्यूज़

MSCI India Index: लिस्टिंग के 10 महीने में Lenskart और Groww की एंट्री, जानिए कौन-से शेयर हुए अंदर-बाहर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 12:33 IST

सारांश

MSCI India Index में जिन चार कंपनियों को जगह मिली है, उनमें Laurus Labs, Lenskart Solutions, Adani Energy Solutions और Billionbrains Garage Ventures शामिल हैं। Billionbrains Garage Ventures, Groww की पैरेंट कंपनी है।

MSCI India Index

MSCI India इंडेक्स में नए बदलाव 31 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद लागू किए जाएंगे।

MSCI ने अपने India Index में बदलाव का ऐलान किया है। इस बदलाव के तहत चार भारतीय कंपनियों के शेयरों को MSCI India Index में शामिल किया गया है, जबकि तीन कंपनियों को इंडेक्स से बाहर कर दिया गया है। यह बदलाव 31 अगस्त को कारोबार खत्म होने के बाद लागू किए जाएंगे और 1 सितंबर 2026 से नए बदलाव प्रभावी होंगे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

किन कंपनियों के शेयर MSCI Index में शामिल हुए?

MSCI India Index में जिन चार कंपनियों को जगह मिली है, उनमें Laurus Labs, Lenskart Solutions, Adani Energy Solutions और Billionbrains Garage Ventures शामिल हैं। Billionbrains Garage Ventures, Groww की पैरेंट कंपनी है।

इन कंपनियों का कारोबार अलग-अलग क्षेत्रों में है। Laurus Labs फार्मास्युटिकल सेक्टर की कंपनी है, जबकि Lenskart चश्मे और आईवियर रिटेल कारोबार में है। Adani Energy Solutions बिजली ट्रांसमिशन से जुड़ी कंपनी है। वहीं Billionbrains Garage Ventures डिजिटल इन्वेस्टिंग प्लेटफॉर्म Groww की पैरेंट कंपनी है।

Lenskart और Groww की खास एंट्री

MSCI India Index में Lenskart और Groww की एंट्री इसलिए भी खास है क्योंकि दोनों भारत की हाल में शेयर बाजार में लिस्ट हुई बड़ी कंपनियों में शामिल हैं। Lenskart ने 10 नवंबर 2025 को शेयर बाजार में डेब्यू किया था, जबकि Billionbrains Garage Ventures की लिस्टिंग इसके दो दिन बाद यानी 12 नवंबर 2025 को हुई थी। दोनों कंपनियों को अपनी लिस्टिंग के 10 महीने के भीतर MSCI India Index में जगह मिल गई है।

किन शेयरों को इंडेक्स से बाहर किया गया?

MSCI के बदलाव के तहत तीन कंपनियों के शेयरों को India Index से हटा दिया गया है। इनमें Astral, Balkrishna Industries और SBI Cards and Payment Services शामिल हैं। चार नए शेयरों के शामिल होने और तीन शेयरों के बाहर होने के बाद MSCI India Index में कंपनियों की कुल संख्या 165 से बढ़कर 166 हो जाएगी।

MSCI Index में शामिल होना क्यों अहम है?

MSCI India Index भारतीय शेयर बाजार की बड़ी और मिड-कैप कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है। MSCI के अनुसार, यह भारत के इक्विटी बाजार के करीब 85 फीसदी हिस्से को कवर करता है। यही वजह है कि दुनियाभर के निवेशक और फंड भारतीय शेयरों में निवेश के लिए इस इंडेक्स पर नजर रखते हैं।

किसी कंपनी के शेयर का MSCI Index में शामिल होना उसके लिए अहम माना जाता है। दुनियाभर के कई पैसिव फंड और ETF इस तरह के इंडेक्स को ट्रैक करते हैं। इसलिए इंडेक्स में किसी शेयर की एंट्री या एग्जिट होने पर इन फंड्स को अपने पोर्टफोलियो में उस शेयर की खरीद या बिक्री करनी पड़ सकती है।

1 सितंबर से लागू होगा बदलाव

MSCI ने अपने अगस्त रिव्यू का ऐलान 12 अगस्त को किया है। नए बदलाव 31 अगस्त को बाजार बंद होने के बाद लागू किए जाएंगे। इसके बाद 1 सितंबर 2026 से MSCI India Index की नई संरचना प्रभावी होगी।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख