return to news
  1. Milky Mist का IPO 56 गुना भरा, Shiprocket और Behari Lal को कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

मार्केट न्यूज़

Milky Mist का IPO 56 गुना भरा, Shiprocket और Behari Lal को कितना मिला सब्सक्रिप्शन?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड August 13, 2026, 17:31 IST

सारांश

Milky Mist Dairy Food दक्षिण भारत की एक बेहद लोकप्रिय डेयरी कंपनी है, जो दूध, पनीर, दही, क्रीम और चीज जैसे प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी का IPO से ₹1,553 करोड़ जुटाने का इरादा है। इसका प्राइस बैंड ₹133 - ₹140 तय किया गया है।

IPO Subscription Status

शिपरॉकेट लगभग 1,617.48 करोड़ रुपये का बड़ा IPO लेकर आई है।

अगर आप आईपीओ में निवेश करते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। इस समय तीन मेनबोर्ड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुले हुए हैं। इनमें Milky Mist Dairy Food, Shiprocket और Behari Lal Engineering का पब्लिक इश्यू शामिल है। Milky Mist के आईपीओ में आज निवेश का आखिरी मौका है। इसके अलावा Shiprocket और Behari Lal Engineering के आईपीओ में आज सब्सक्रिप्शन का दूसरा दिन है और इनमें 14 अगस्त तक निवेश किया जा सकता है। यहां हम जानेंगे कि इन तीनों आईपीओ को निवेशकों का कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Shiprocket Ltd IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 0.03 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 4.84 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 9.77 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 13.29 गुना
  • टोटल- 3.16 गुना
  • (13 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Behari Lal IPO Day 2

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 2.22 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 11.11 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 9.36 गुना
  • टोटल- 7.78 गुना
  • (13 Aug 2026 | 05:00:00 PM)

Milky Mist Dairy Food IPO Final Day

  • क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIBs)- 155.83 गुना
  • नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NIIs)- 34.91 गुना
  • रिटेल इनवेस्टर्स - 8.40 गुना
  • एम्प्लॉई रिजर्व्ड- 12.41 गुना
  • टोटल- 56.12 गुना
  • (13 Aug 2026 | 05:24:00 PM)

क्या करती हैं ये तीनों कंपनियां?

Milky Mist Dairy Food दक्षिण भारत की एक बेहद लोकप्रिय डेयरी कंपनी है, जो दूध, पनीर, दही, क्रीम और चीज जैसे प्रीमियम डेयरी प्रोडक्ट्स बनाती और बेचती है। कंपनी का IPO से ₹1,553 करोड़ जुटाने का इरादा है। इसका प्राइस बैंड ₹133 - ₹140 तय किया गया है।

लॉजिस्टिक्स कंपनी शिपरॉकेट लगभग 1,617.48 करोड़ रुपये का बड़ा आईपीओ लेकर आई है। इसका प्राइस बैंड 92 रुपये से 97 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसमें 885.50 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 731.98 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल है।

बिहारी लाल इंजीनियरिंग का आईपीओ कुल 302 करोड़ रुपये का है। कंपनी ने अपने शेयर के लिए 271 रुपये से 285 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू में 93 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और लगभग 209 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। साल 1995 से काम कर रही बिहारी लाल इंजीनियरिंग मुख्य रूप से मेटल रोल्स, इंजीनियरिंग कास्टिंग्स, एलॉय स्टील प्रोडक्ट्स और फोर्जिंग ब्लॉक्स बनाती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख