return to news
  1. Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल और FII सेलिंग ने बिगाड़ा मूड, Sensex 416 अंक टूटा, Nifty 23995 पर बंद

मार्केट न्यूज़

Stock Market Wrap: क्रूड ऑयल और FII सेलिंग ने बिगाड़ा मूड, Sensex 416 अंक टूटा, Nifty 23995 पर बंद

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 15:36 IST

सारांश

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, IndiGo, HCL Tech, Axis Bank और Maruti Suzuki के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ RIL, Bharti Airtel, Tech Mahindra, Tata Steel और Sun Pharma जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

Stock Market

Stock Market: आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों खरीदारी देखने को मिली है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज 28 अप्रैल का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहा। मार्केट के लिए आज दिन की शुरुआत गिरावट के साथ हुई लेकिन बाद में रिकवरी भी देखी गई, जिससे बाजार हरे निशान पर चला गया। हालांकि मार्केट क्लोजिंग से पहले एक बार फिर बिकवाली का दबाव बढ़ गया। आज BSE Sensex में 416.72 अंकों की गिरावट दर्ज की गई और यह 76,886.91 के स्तर तक लुढ़क गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी 97 अंक टूटकर 23995.70 के स्तर पर आ गया है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Eternal समेत इन शेयरों में बिकवाली

आज के कारोबार में Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर लाल निशान पर बंद हुए। सबसे ज्यादा बिकवाली Eternal, IndiGo, HCL Tech, Axis Bank और Maruti Suzuki के शेयरों में देखने को मिली है। दूसरी तरफ RIL, Bharti Airtel, Tech Mahindra, Tata Steel और Sun Pharma जैसे शेयर टॉप गेनर्स रहे।

आज NSE पर मिड और स्मॉलकैप शेयरों खरीदारी देखने को मिली है। इसके चलते निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.17 फीसदी तक उछल गया। वहीं निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में भी 0.39 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई।

Nifty PSU Bank समेत कई इंडेक्स लुढ़के

सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस की बात करें तो आज ज्यादातर इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं। सबसे ज्यादा बिकवाली Nifty PSU बैंक में रही और यह 2 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी रही। निफ्टी FMCG, IT, मीडिया, फार्मा, रियल्टी जैसे इंडेक्स भी लाल निशान पर बंद हुए। दूसरी तरफ निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा उछल गया। वहीं निफ्टी मेटल भी हरे निशान पर बंद होने में कामयाब रहा।

बाजार में क्यों आई गिरावट

आज शेयर बाजार में गिरावट के लिए कई फैक्टर्स जिम्मेदार रहे। सोमवार को बाजार में अच्छी तेजी देखी गई थी, जिसके बाद आज निवेशकों ने मुनाफा निकालना बेहतर समझा। इस प्रॉफिट बुकिंग के चलते बाजार में गिरावट देखने को मिली है।

इसके अलावा क्रूड ऑयल का भाव आज करीब 1 फीसदी बढ़कर 109 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर चला गया है। यह भारत के लिए अच्छी बात नहीं है क्यों देश अपनी तेल जरूरतों का ज्यादातर हिस्सा आयात करता है। विदेशी निवेशकों की बिकवाली भी जारी है, जिन्होंने सोमवार को 1,151.48 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए। इन सभी वजहों से बाजार नीचे चला गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख