return to news
  1. Infosys Q2: कैसे रह सकते हैं दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी के नतीजे? डिविडेंड पर भी होने वाला फैसला

मार्केट न्यूज़

Infosys Q2: कैसे रह सकते हैं दूसरी सबसे बड़ी IT कंपनी के नतीजे? डिविडेंड पर भी होने वाला फैसला

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड October 23, 2026, 10:27 IST

सारांश

Infosys के बोर्ड की बैठक 22 और 23 अक्टूबर को हो रही है। कंपनी शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजों का ऐलान करेगी। BSE में कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नतीजे भारतीय समयानुसार शाम करीब 3:45 बजे जारी होने की उम्मीद है।

शेयर सूची

Infosys

Infosys: तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों की नजर अंतरिम डिविडेंड पर भी रहेगी।

IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी Infosys आज 23 अक्तूबर को वित्त वर्ष 2026-27 की जुलाई-सितंबर के नतीजे जारी करेगी। कंपनी के बोर्ड की बैठक में वित्तीय नतीजों के साथ अंतरिम डिविडेंड पर भी विचार किया जाएगा। निवेशकों की नजर कंपनी की कमाई, आगे की ग्रोथ गाइडेंस और मुनाफे के मार्जिन पर रहेगी। TCS समेत कई IT कंपनियों ने हाल ही में मजबूत नतीजे जारी किए, जिसके बाद इस सेक्टर के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में शानदार रैली देखने को मिली है। ऐसे में निवेशकों के लिए आज इंफोसिस के नतीजे अहम रहने वाले हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Infosys Q2 Results 2026: कितने बजे आएंगे नतीजे?

Infosys के बोर्ड की बैठक 22 और 23 अक्टूबर को हो रही है। कंपनी शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने नतीजों का ऐलान करेगी। BSE में कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक नतीजे भारतीय समयानुसार शाम करीब 3:45 बजे जारी होने की उम्मीद है।

इसके बाद कंपनी शाम 4:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी। वहीं, दूसरी तिमाही के नतीजों पर चर्चा के लिए कंपनी की अर्निंग्स कॉल शाम 6 बजे शुरू होगी। इस दौरान मैनेजमेंट कंपनी के कारोबार, आने वाले महीनों की संभावनाओं और भविष्य की ग्रोथ को लेकर जानकारी दे सकता है।

कैसे रह सकते हैं नतीजे?

Infosys के Q2 नतीजों में बढ़ोतरी की उम्मीद है। Bloomberg के अनुमान के मुताबिक, कंपनी का नेट प्रॉफिट ₹7,904 करोड़, नेट सेल्स ₹49,108 करोड़ और ऑपरेटिंग मार्जिन 21.2% रह सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक रेवेन्यू सालाना आधार पर 10.5% बढ़कर ₹49,144 करोड़ और प्री-टैक्स प्रॉफिट 7.5% बढ़कर ₹7,919.70 करोड़ हो सकता है। EBITDA में भी 12.2% की बढ़ोतरी के साथ ₹11,820 करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि Infosys वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अपनी रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाकर 1.5% से 2.5% कर सकती है। इसका मतलब है कि आने वाली तिमाहियों में कंपनी की कमाई की रफ्तार धीमी रह सकती है। मार्च तिमाही में सामान्य मौसमी कमजोरी के अलावा एक बड़े ऑटोमोबाइल क्लाइंट से मिलने वाले काम में कमी का असर भी कंपनी पर पड़ सकता है। नए सौदों पर काम बढ़ने, अधिग्रहण से योगदान और अलग-अलग कारोबारी क्षेत्रों के प्रदर्शन से कंपनी को फायदा मिल सकता है।

कितना मिल सकता है डिविडेंड?

तिमाही नतीजों के साथ निवेशकों की नजर अंतरिम डिविडेंड पर भी रहेगी। कंपनी का बोर्ड वित्त वर्ष 2026-27 के लिए अंतरिम डिविडेंड देने पर फैसला करेगा। इसके साथ ही डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी होने की उम्मीद है।

रिकॉर्ड डेट वह तारीख होती है, जिसके आधार पर यह तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को डिविडेंड मिलेगा। पिछले एक साल में Infosys ने प्रति इक्विटी शेयर कुल 48 रुपये का डिविडेंड दिया था।

कैसा रहा है IT शेयरों का प्रदर्शन

पिछले कुछ समय में आईटी शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली है। निफ्टी IT की बात करें तो यह 5 दिन में 2 फीसदी से ज्यादा चढ़ा है। वहीं पिछले 1 महीने में इसमें 14 फीसदी से ज्यादा की शानदार रैली आई है। TCS के शेयर पिछले 1 महीने में करीब 23 फीसदी चढ़ चुके हैं। इसके अलावा HCL Tech का शेयर भी इस दौरान 14 फीसदी उछला है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख