return to news
  1. Nifty PSU Bank: SBI से BoB तक सभी शेयर लुढ़के, RBI के इस नए नियम से मुनाफे पर पड़ सकता है असर

मार्केट न्यूज़

Nifty PSU Bank: SBI से BoB तक सभी शेयर लुढ़के, RBI के इस नए नियम से मुनाफे पर पड़ सकता है असर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 13:03 IST

सारांश

आज सबसे ज्यादा बिकवाली Union Bank of India के शेयरों में है और यह 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। इसके अलावा Canara Bank और Punjab & Sind Bank में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी थी। PNB, Bank of India, Bank of Baroda और SBIN के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा गिर गए।

शेयर सूची

PSU Bank Index

PSU Bank Index: ECL नियम में बैंक को पहले से ही संभावित नुकसान का अनुमान लगाकर प्रोविजन रखना होगा।

Nifty PSU Bank: आज 28 अप्रैल को PSU बैंक शेयरों में बिकवाली का दबाव है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Nifty PSU Bank इंडेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। इस गिरावट की मुख्य वजह RBI द्वारा Expected Credit Loss (ECL) नियमों को लेकर दिया गया नया अपडेट है। RBI ने साफ कर दिया है कि 1 अप्रैल 2027 से ECL आधारित प्रोविजनिंग सिस्टम लागू होगा। कई बैंकों ने तैयारी के लिए और समय मांगा था, क्योंकि उन्हें अपने डेटा, मॉडल और सिस्टम को अपग्रेड करना है, लेकिन RBI ने यह मांग नहीं मानी।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट

आज सबसे ज्यादा बिकवाली Union Bank of India के शेयरों में है और यह 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया है। इसके अलावा Canara Bank और Punjab & Sind Bank में 2 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी थी। PNB, Bank of India, Bank of Baroda और SBIN के शेयर भी 1 फीसदी से ज्यादा गिर गए।

प्रोविजन के नियमों में बदलाव

अभी तक बैंक तब प्रोविजन बनाते हैं जब किसी लोन में वास्तव में नुकसान दिखने लगता है। लेकिन ECL नियम में बैंक को पहले से ही संभावित नुकसान का अनुमान लगाकर प्रोविजन रखना होगा। यानी अगर भविष्य में किसी लोन के खराब होने की संभावना है, तो उसके लिए पहले ही पैसा अलग रखना पड़ेगा।

इसका सीधा असर PSU बैंकों पर पड़ने की आशंका है, क्योंकि इनके पास अक्सर कमजोर एसेट क्वालिटी ज्यादा होती है। ज्यादा प्रोविजन का मतलब है कि मुनाफा कम हो सकता है, अर्निंग पर दबाव बढ़ सकता है और कैपिटल की जरूरत भी बढ़ सकती है।

RBI ने कुछ राहत भी दी है। जैसे ECL ट्रांजिशन के लिए एक Calibrated Framework दिया गया है, पुराने लोन अकाउंट्स पर इफेक्टिव इंटरेस्ट रेट (EIR) लागू करने के लिए 3 साल का समय दिया गया है, और कैपिटल इंपैक्ट को संभालने के लिए ट्रांजिशन सपोर्ट भी रखा गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख