return to news
  1. Maruti Suzuki Q4 Results: सबसे बड़ी कार कंपनी का मुनाफा 7% घटा, ₹140 का डिविडेंड देगी कंपनी

मार्केट न्यूज़

Maruti Suzuki Q4 Results: सबसे बड़ी कार कंपनी का मुनाफा 7% घटा, ₹140 का डिविडेंड देगी कंपनी

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 16:05 IST

सारांश

Maruti Suzuki Q4: मारुति सुजुकी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति शेयर ₹140 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की। यह आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है।

शेयर सूची

Maruti Suzuki

Maruti Suzuki के शेयरों में नतीजों के बीच कमजोरी नजर आ रही है।

Maruti Suzuki Q4 Results: कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki India ने आज 28 अप्रैल को तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। FY26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.92% घटकर ₹3590.5 करोड़ पर आ गया। यह पिछले साल की इसी अवधि में ₹3857.3 करोड़ था। नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है। यह स्टॉक BSE पर करीब 2 फीसदी गिरकर 12970 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Maruti Suzuki के रेवेन्यू में तगड़ा उछाल

मार्च तिमाही में मारुति सुजुकी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.21% बढ़कर ₹52,462.5 करोड़ रुपये हो गया। यह आंकड़ा Q4 FY25 में ₹40,920.1 करोड़ था। EBITDA यानी ऑपरेटिंग मुनाफा 27% बढ़कर 6,157 करोड़ रुपये पहुंच गया, लेकिन मार्जिन लगभग स्थिर रहा और 11.7% पर रहा, जो पिछले साल 11.8% था। पूरे वित्त वर्ष FY26 में Maruti Suzuki India Limited ने 24.2 लाख से ज्यादा गाड़ियों की बिक्री की और अब तक का सबसे ज्यादा नेट प्रॉफिट और नेट सेल्स दर्ज किया।

Maruti Suzuki ने किया डिविडेंड का ऐलान

मारुति सुजुकी ने अपने शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का ऐलान भी किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹5 प्रति शेयर की फेस वैल्यू पर ₹140 के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की। यह आगामी एनुअल जनरल मीटिंग में कंपनी के सदस्यों की मंजूरी के अधीन है। इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट शुक्रवार, 7 अगस्त, 2026 तय की गई है। इसके अलावा, पेमेंट की तारीख 9 सितंबर, 2026 है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख