मार्केट न्यूज़

4 min read | अपडेटेड September 16, 2026, 09:25 IST
सारांश
SS Retail, Hero Motors और Jindal Supreme तीनों ही IPO में 18 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को किया जाना है। रिफंड की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 सितंबर तय की गई है।

Hero Motors का इश्यू साइज 1000 करोड़ रुपये और Jindal Supreme का 124.88 करोड़ रुपये है।
अगर आप IPO में निवेश करते हैं तो आज 16 सितंबर का दिन आपके लिए खास है। आज 3 बड़े मेनबोर्ड IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए हैं। इनमें SS Retail, Hero Motors, Jindal Supreme का पब्लिक इश्यू शामिल है। SS Retail अपने IPO के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके अलावा Hero Motors का इश्यू साइज 1000 करोड़ रुपये और Jindal Supreme का 124.88 करोड़ रुपये है। यहां इन तीनों IPO से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
SS Retail, Hero Motors और Jindal Supreme तीनों ही आईपीओ में 18 सितंबर तक निवेश का मौका रहेगा। सब्सक्रिप्शन के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को किया जाना है। रिफंड की प्रक्रिया 22 सितंबर से शुरू होगी। इसके अलावा BSE और NSE पर लिस्टिंग की संभावित तारीख 23 सितंबर तय की गई है।
SS Retail के आईपीओ के तहत 360 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 140 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए की जा रही है। इसका प्राइस बैंड ₹403-₹424 प्रति शेयर तय किया गया है। इसका लॉट साइज 35 शेयरों का है। एक रिटेल निवेशक को इसमें मिनिमम 14,840 रुपये का निवेश करना होगा।
फाइनेंशियल की बात करें तो इसकी टोटल इनकम FY25 में 1,599.96 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में बढ़कर 2,352.85 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) भी 39.86 करोड़ रुपये से बढ़कर 59.28 करोड़ रुपये हो गया।
जून 2016 में शुरू हुई SS Retail एक मल्टी-ब्रांड रिटेल चेन है, जो मोबाइल फोन, एक्सेसरीज और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान बेचती है। कंपनी का कारोबार महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गोवा और गुजरात में है। इसका खास फोकस Tier-II, Tier-III और उससे छोटे शहरों पर है। 31 मार्च 2026 तक कंपनी के 215 शहरों में 503 स्टोर थे, जो करीब 2,41,365 वर्ग फीट क्षेत्र में फैले हुए थे।
हीरो मोटर्स के आईपीओ के तहत 600 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं। वहीं इसमें 400 करोड़ रुपये का OFS भी शामिल है। प्राइस बैंड 79-84 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। इसका लॉट साइज 178 शेयरों का है, जिसमें एक रिटेल निवेशक को 14,952 रुपये का निवेश करना होगा।
हीरो मोटर्स की टोटल इनकम FY25 में 1,111.23 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में बढ़कर 1,216.74 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी का PAT भी इसी अवधि में 32.80 करोड़ रुपये से बढ़कर 41.17 करोड़ रुपये हो गया।
अप्रैल 1998 में शुरू हुई Hero Motors Limited एक ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी है। यह ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए पावरट्रेन से जुड़े सॉल्यूशन डिजाइन, डेवलप और मैन्युफैक्चर करती है। कंपनी अमेरिका, यूरोप, भारत और ASEAN क्षेत्र में ऑटोमोटिव OEMs को अपने प्रोडक्ट्स सप्लाई करती है। इसके सॉल्यूशन इलेक्ट्रिक और नॉन-इलेक्ट्रिक दोनों तरह के पावरट्रेन के लिए हैं। कंपनी दोपहिया वाहनों, परफॉर्मेंस कारों, ई-बाइक, ऑफ-रोड व्हीकल, इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड कारों, हैवी-ड्यूटी व्हीकल और eVTOL जैसे क्षेत्रों के लिए भी काम करती है।
Jindal Supreme के IPO में 99.89 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। इसके अलावा 24.99 करोड़ रुपये का OFS भी है। प्राइस बैंड ₹88-₹93 प्रति शेयर तय किया गया है। लॉट साइज 161 शेयरों का है, जिसमें एक रिटेल निवेशक को मिनिमम 14,973 रुपये का निवेश करना होगा।
फाइनेंशियल की बात करें तो इसकी टोटल इनकम FY25 में 604.74 करोड़ रुपये थी, जो FY26 में 675.94 करोड़ रुपये हो गई। हालांकि कंपनी का PAT इसी अवधि में 24.27 करोड़ रुपये से घटकर 22.53 करोड़ रुपये पर आ गया।
मार्च 1974 में शुरू हुई Jindal Supreme (India) Limited पिछले पांच दशकों से ज्यादा समय से स्टील पाइप, ट्यूब और दूसरे स्टील प्रोडक्ट्स का निर्माण और सप्लाई कर रही है। कंपनी के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्रियल सेक्टर में होता है। इसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में Mild Steel (MS) ब्लैक पाइप और ट्यूब, गैल्वनाइज्ड पाइप, मेटल बीम क्रैश बैरियर और Galvanized Iron (GI) ट्यूबलर पोल शामिल हैं।
ये प्रोडक्ट अलग-अलग साइज में बनाए जाते हैं और संबंधित भारतीय मानकों के अनुसार तैयार किए जाते हैं। इनका इस्तेमाल पानी की सप्लाई और प्लंबिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर और कंस्ट्रक्शन, सड़क और हाईवे, ब्रिज, ऑयल एंड गैस, केमिकल, कृषि और ग्रामीण विद्युतीकरण जैसे क्षेत्रों में होता है।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख