return to news
  1. Stocks to Watch: NBCC को मिले ₹145 करोड़ के नए ऑर्डर, BHEL समेत इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

मार्केट न्यूज़

Stocks to Watch: NBCC को मिले ₹145 करोड़ के नए ऑर्डर, BHEL समेत इन शेयरों पर भी रहेगी नजर

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड September 16, 2026, 07:39 IST

सारांश

NBCC (India) को अलग-अलग सरकारी संस्थाओं से कुल ₹144.98 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर North Eastern Electric Power Corporation, SAIL, Damodar Valley Corporation और Enforcement Directorate से मिले हैं।

Stock to watch

Saatvik Green Energy को Solar Energy Corporation of India (SECI) से ₹1041.63 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

आज 16 सितंबर को शेयर बाजार में कई शेयरों पर निवेशकों की खास नजर रहने वाली है। दरअसल, इन शेयरों में कंपनियों से जुड़ी हालिया खबरों के चलते एक्शन दिख सकता है। इनमें Groww, Saatvik Green Energy, Sonata Software, NBCC India, Bhel, Blue Star, VIP Industries और Aurobindo Pharma शामिल हैं। यहां हम जानेंगे कि ये शेयर आज किन वजहों से चर्चा में हैं।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Groww

Peak XV Partners Investments और Sequoia Capital, Groww की पैरेंट कंपनी में करीब 10.02 करोड़ इक्विटी शेयर ब्लॉक डील के जरिए बेच सकते हैं। यह कंपनी की कुल इक्विटी का करीब 1.6% हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस डील का साइज करीब ₹1,918.3 करोड़ है और शेयरों का फ्लोर प्राइस ₹191.45 प्रति शेयर रखा गया है।

Saatvik Green Energy

Saatvik Green Energy को Solar Energy Corporation of India (SECI) से ₹1041.63 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी को इस ऑर्डर के तहत सोलर PV मॉड्यूल की सप्लाई करनी है। यह ऑर्डर कंपनी के सोलर कारोबार और ऑर्डर बुक के लिहाज से अहम है।

Sonata Software

Sonata Information Technology ने Amazon Web Services (AWS) के साथ 5 साल का Strategic Collaboration Agreement (SCA) साइन किया है। इसका मकसद भारत में कंपनियों के बीच क्लाउड अपनाने और पुराने सिस्टम को आधुनिक बनाने की प्रक्रिया को तेज करना है। इस समझौते से Sonata की क्लाउड ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े कारोबार के मौके बढ़ सकते हैं।

BHEL

Bharat Heavy Electricals (BHEL) और Titagarh Rail Systems मिलकर 50:50 जॉइंट वेंचर कंपनी बनाएंगे। यह कंपनी सप्लाई की गई Vande Bharat Sleeper Trainsets के व्यापक मेंटेनेंस का काम करेगी। दोनों कंपनियां इन ट्रेनसेट्स का 35 साल तक मेंटेनेंस करेंगी।

NBCC

NBCC (India) को अलग-अलग सरकारी संस्थाओं से कुल ₹144.98 करोड़ के वर्क ऑर्डर मिले हैं। ये ऑर्डर North Eastern Electric Power Corporation, SAIL, Damodar Valley Corporation और Enforcement Directorate से मिले हैं।

India Pesticides

India Pesticides को ब्रिटेन में अपने एक insecticide प्रोडक्ट के लिए Technical Equivalence approval मिल गया है। इसके अलावा कंपनी को अर्जेंटीना में अपने एक herbicide प्रोडक्ट के लिए रजिस्ट्रेशन भी मिल गया है।

Blue Star

Blue Star के मामले में W.J. Towell & Co LLC (WJT) ने Dubai Court of Appeal में अपील की है। WJT ने Blue Star के पक्ष में आए arbitration award को रद्द करने की मांग की है। Blue Star का कहना है कि WJT की ओर से उठाए गए annulment के आधार बेबुनियाद हैं। 23 जुलाई 2026 को arbitrator ने Blue Star के पक्ष में फैसला दिया था और WJT के सभी दावों को खारिज कर दिया था।

GMM Pfaudler

GMM Pfaudler के Group CFO Alexander Poempner 4 नवंबर 2026 से अपने पद से इस्तीफा देंगे। उनकी जगह Ankit Nayyar को उसी तारीख से नया Group CFO नियुक्त किया गया है।

VIP Industries

VIP Industries की बोर्ड मीटिंग 18 सितंबर को होगी। इसमें कंपनी एक या कई चरणों में इक्विटी शेयर, डेट सिक्योरिटीज और कनवर्टिबल सिक्योरिटीज जारी करके फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।

Aurobindo Pharma

Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी Apitoria Pharma की तेलंगाना स्थित API मैन्युफैक्चरिंग यूनिट-II का US FDA ने 7 से 15 सितंबर 2026 तक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एक observation मिला, जिसे कंपनी ने procedural nature का बताया है।

Tata Communications

Tata Communications की कनाडाई यूनिट TC Canada और Canada Revenue Agency (CRA) के बीच टैक्स से जुड़े विवाद को सुलझाने के लिए agreement in principle हुआ है। यह मामला TC Canada के international telecommunications services business से होने वाली आय पर टैक्स दावों से जुड़ा था।

Blue Dart Express

Blue Dart Express के MD Balfour Manuel 29 नवंबर 2026 से पद छोड़ेंगे। इसके बाद R.S. Subramanian को 30 नवंबर 2026 से कंपनी का नया मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख