return to news
  1. Gold-Silver Price: US Fed का बड़ा फैसला आज, क्या सस्ता होगा सोना-चांदी? चेक करें अपने शहर का भाव

बिजनेस न्यूज़

Gold-Silver Price: US Fed का बड़ा फैसला आज, क्या सस्ता होगा सोना-चांदी? चेक करें अपने शहर का भाव

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 16, 2026, 08:21 IST

सारांश

जब फेड ब्याज दरें बढ़ाता है, तो अमेरिकी डॉलर और सरकारी बॉन्ड यील्ड मजबूत होते हैं। इससे दुनिया भर के निवेशक सोने को छोड़कर डॉलर और बॉन्ड में पैसा लगाने लगते हैं, क्योंकि वहां उन्हें सुरक्षित और तय ब्याज मिलने लगता है।

Gold Silver

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 15-16 सितंबर को हो रही है।

Gold-Silver Price: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो यहां आपके लिए जरूरी खबर है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) की बैठक जारी है, जिसके नतीजों की घोषणा आज रात होने वाली है। इन नतीजों का असर सोने-चांदी के भाव पर भी दिख सकता है। इस बीच आज 16 सितंबर को सुबह करीब 8 बजे 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत 151,350 रुपये प्रति 10 ग्राम है। इसके अलावा आज चांदी की कीमत 231,880 रुपये प्रति किलो हो गई है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इंडिया मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने और चांदी दोनों के ही भाव में हल्की कमजोरी दिख रही है। इसके अलावा इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो आज यहां सोना 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 4,291.54 डॉलर प्रति औंस पर है। वहीं चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 0.28 फीसदी बढ़कर 63.83 डॉलर प्रति औंस हो गई है।

बड़े शहरों में सोने के दाम

यहां बताया गया है कि आज देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट वाले गोल्ड की कीमत क्या है।

  • मुंबई: ₹1,51,070 प्रति 10 ग्राम
  • दिल्ली: ₹1,50,810 प्रति 10 ग्राम
  • चेन्नई: ₹1,51,510 प्रति 10 ग्राम
  • कोलकाता: ₹1,50,870 प्रति 10 ग्राम
  • बेंगलुरु: ₹1,51,190 प्रति 10 ग्राम
  • हैदराबाद: ₹1,51,310 प्रति 10 ग्राम

आज चांदी के दाम

लेटेस्ट डेटा के आधार पर प्रमुख मेट्रो शहरों में 999 फाइन चांदी की कीमतें यहां बताई गई है।

  • मुंबई: ₹2,31,460 प्रति किलोग्राम
  • दिल्ली: ₹2,31,060 प्रति किलोग्राम
  • चेन्नई: ₹2,32,130 प्रति किलोग्राम
  • कोलकाता: ₹2,31,850 प्रति किलोग्राम
  • बेंगलुरु: ₹2,31,640 प्रति किलोग्राम
  • हैदराबाद: ₹2,31,830 प्रति किलोग्राम

क्या US फेड ब्याज दरों में करेगा इजाफा?

फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 15-16 सितंबर को हो रही है। इसके नतीजों की घोषणा आज रात यानी 16 सितंबर 2026 को भारतीय समयानुसार (IST) रात 11:30 बजे की जाएगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेड के फैसले और उसके प्रमुख की टिप्पणी से सोने-चांदी की कीमतों की दिशा तय हो सकती है।

इस बार ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि फेड ब्याज दरों में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। रॉयटर्स के सर्वे में 101 में से 86 इकनॉमिस्ट (85%) मानते हैं कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व बुधवार को ब्याज दर 0.25% बढ़ाएगा, यानी रेट 3.75%–4.00% हो जाएगा। पिछले हफ्ते ज्यादातर इकनॉमिस्ट्स को उम्मीद थी कि फेड रेट नहीं बढ़ाएगा। यानी महंगाई के नए आंकड़ों ने उनकी राय तेजी से बदल दी।

ब्याज दर बढ़ने का सोने-चांदी पर क्या होता है असर

जब फेड ब्याज दरें बढ़ाता है, तो अमेरिकी डॉलर और सरकारी बॉन्ड यील्ड मजबूत होते हैं। इससे दुनिया भर के निवेशक सोने को छोड़कर डॉलर और बॉन्ड में पैसा लगाने लगते हैं, क्योंकि वहां उन्हें सुरक्षित और तय ब्याज मिलने लगता है। सोना और चांदी एक ऐसी संपत्ति हैं, जिस पर निवेशकों को कोई नियमित ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता। इसलिए, जब बैंकों और बॉन्ड में ब्याज दरें ऊंची होती हैं, तो निवेशकों का सोने पर आकर्षण कम होता है और वो इसे बेचने लगते हैं।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख