return to news
  1. Q4 Results Highlights (May 04): Tata Tech का रेवेन्यू 22% उछला, BHEL समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q4 Results Highlights (May 04): Tata Tech का रेवेन्यू 22% उछला, BHEL समेत कई कंपनियों के नतीजे जारी

Upstox

5 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 19:38 IST

सारांश

Tata Chemicals, Wockhardt, Ather Energy, Manappuram Finance, Exide Industries, Petronet LNG, IIFL Capital Services, KEI Industries और Sobha भी आज अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं।

Q4 Results

Q4 Results: भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL ने अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं।

Q4 Results Live: FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का सीजन आज 04 मई को भी जारी है। आज कम से कम 45 कंपनियां जनवरी-मार्च तिमाही का रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड यानी BHEL ने अपने नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 2 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है। आज नतीजे घोषित करने वाली अन्य कंपनियों में Ambuja Cement, Tata Tech, Jindal Stainless, Godrej Properties और Tata Technologies भी शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा Tata Chemicals, Wockhardt, Ather Energy, Manappuram Finance, Exide Industries, Petronet LNG, IIFL Capital Services, KEI Industries और Sobha भी आज अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं।

05:33 PM: Tata Tech का रेवेन्यू 22% उछला

Tata Tech का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 8.1% बढ़कर ₹204.17 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹188.87 करोड़ था। इसका रेवेन्यू ₹1572.22 करोड़ रहा, जो मार्च FY25 तिमाही के ₹1,285.65 करोड़ के मुकाबले 22.29% ज्यादा है। कंपनी ने ₹11.70 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

04:37 PM: Petronet LNG का मुनाफा 57% उछला

Petronet LNG ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट तिमाही आधार पर 57.7 फीसदी बढ़कर 1,338 करोड़ रुपये हो गया है। पिछली दिसंबर तिमाही में यह 848.3 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू तिमाही आधार पर 15.4 फीसदी घटकर 9,442 करोड़ रुपये पर आ गया है।

04:32 PM: NACL Industries का घाटा ₹50 करोड़ से घटकर हुआ ₹1 करोड़

NACL Industries के घाटे में मार्च तिमाही में काफी कमी आई है। कंपनी को Q4 FY26 में ₹1 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ, जो पिछले साल इसी अवधि में हुए ₹50 करोड़ के घाटे के मुकाबले एक बड़ा सुधार है। रेवेन्यू भी सालाना 79% बढ़कर ₹362.56 करोड़ हो गया। ऑपरेटिंग स्तर पर EBITDA ₹1.89 करोड़ के साथ पॉजिटिव हो गया, जबकि एक साल पहले EBITDA में ₹102.74 करोड़ का घाटा हुआ था।

04:22 PM: Jindal Stainless का मुनाफा 41% उछला

जिंदल स्टेनलेस ने Q4 FY26 में ₹834.21 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जो पिछले साल इसी तिमाही के ₹589.96 करोड़ के मुकाबले सालाना आधार पर 41.4% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.17% बढ़कर ₹11,337.19 करोड़ हो गया, जबकि Q4 FY25 में यह ₹10,198.32 करोड़ था।

04:12 PM: Wockhardt को ₹166 करोड़ का मुनाफा

Wockhardt ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में ₹166 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि मार्च 2025 की तिमाही में उसे ₹25 करोड़ का घाटा हुआ था।

02:50 PM: Aditya Birla Capital का मुनाफा 31% उछला

आदित्य बिड़ला कैपिटल के तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 31 फीसदी बढ़कर ₹1,128 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹864 करोड़ था। इसका NII 27.4% बढ़कर ₹2415 करोड़ रहा, जो पिछले वर्ष ₹1896 करोड़ था। अधिक जानकारी के लिंक पर क्लिक करें।

02:31 PM: CSB Bank का शुद्ध लाभ 6% उछला

CSB Bank ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 5.84% की वृद्धि दर्ज की, जो ₹201.58 करोड़ रहा। जबकि एक साल पहले यह ₹190.44 करोड़ था।

02:18 PM: Ambuja Cements को ₹1830 करोड़ का मुनाफा

अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार 4 मई को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹1830 करोड़ रहा। यह पिछले साल इसी अवधि के ₹1025 करोड़ के मुकाबले 78.5% की बढ़ोतरी है। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू 10% बढ़कर ₹10,892 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹9,894 करोड़ था। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹2 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक पूरी तरह से चुकता शेयर पर ₹2 का डिविडेंड देने की भी सिफारिश की है। रिकॉर्ड डेट 2 जून है। अधिक जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।

02:00 PM: Exide Industries का मुनाफा 23% बढ़ा

Exide Industries ने FY26 की जनवरी-मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 22.71% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹312.44 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹254.6 करोड़ था। ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 9.41% बढ़कर ₹4,551.11 करोड़ हो गया।

12:44 PM: Godrej Properties का प्रॉफिट 70% उछला

रियल एस्टेट डेवलपर Godrej Properties ने FY26 की मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 70.13% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की है, जो ₹649.88 करोड़ रहा। कंपनी ने पिछले साल जनवरी-मार्च तिमाही में ₹381.99 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। तिमाही के दौरान रेवेन्यू 62.98% बढ़कर ₹3458.13 करोड़ हो गया। पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹2,121.73 करोड़ था।

12:37 PM: Ather Energy का रेवेन्यू 74% बढ़ा

Ather Energy ने मार्च तिमाही में ₹100.23 करोड़ का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह घाटा ₹234.36 करोड़ था। कंपनी का रेवेन्यू 73.74% बढ़कर ₹1174.66 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹676.08 करोड़ था।

12:36 PM: BHEL ने किया डिविडेंड का ऐलान

BHEL के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए, ₹2 के प्रत्येक शेयर पर ₹1.40 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

12:30 PM: BHEL का मुनाफा 156% बढ़ा

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने FY26 की मार्च तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड मुनाफे में 155.81% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो बढ़कर ₹1,290.47 करोड़ हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹504.45 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया था। कंपनी का रेवेन्यू भी 36.88% बढ़कर ₹12,310.37 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में यह ₹8,993.37 करोड़ था। अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक करें।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख