return to news
  1. Tata Tech Q4 Results: मार्च तिमाही में 8% बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का डबल धमाका

मार्केट न्यूज़

Tata Tech Q4 Results: मार्च तिमाही में 8% बढ़ा मुनाफा, शेयरधारकों के लिए डिविडेंड का डबल धमाका

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 17:50 IST

सारांश

Tata Tech के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर ₹8.35 का फाइनल डिविडेंड और प्रति इक्विटी शेयर ₹3.35 का स्पेशल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इस तरह हर शेयर पर कुल ₹11.70 का डिविडेंड देने की बात कही गई है। यह फैसला AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।

शेयर सूची

Tata Tech

Tata Tech ने अपने शेयरधारकों को कुल ₹11.70 का डिविडेंड देने की घोषणा की है।

Tata Tech Q4: टाटा टेक्नोलॉजीज ने आज 04 मई को FY26 की आखिरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी ने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 8.1% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹204.17 करोड़ रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह ₹188.87 करोड़ था। कंपनी के शेयरों में आज 1.71 फीसदी की तेजी रही और यह स्टॉक BSE पर 591.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। इसका मार्केट कैप 24,009.84 करोड़ रुपये है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

Tata Tech के रेवेन्यू में भी 22% का उछाल

मार्च तिमाही में Tata Tech का ऑपरेशनल रेवेन्यू ₹1572.22 करोड़ रहा, जो मार्च FY25 तिमाही के ₹1,285.65 करोड़ के मुकाबले 22.29% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेटिंग EBITDA ₹252.1 करोड़ रहा, जो 30.7% QoQ बढ़ा है। वहीं EBITDA मार्जिन 16% रहा, जो पहले 14.1% था।

डिविडेंड का डबल धमाका

Tata Tech के बोर्ड ने प्रति इक्विटी शेयर ₹8.35 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। इसके साथ ही प्रति इक्विटी शेयर ₹3.35 का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान भी किया गया है। इस तरह हर शेयर पर कुल ₹11.70 का डिविडेंड देने की बात कही गई है। यह फैसला AGM में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के अधीन है।

Tata Tech ने नतीजों पर क्या कहा?

कंपनी के मैनेजमेंट के मुताबिक, इस तिमाही में ग्रोथ का मुख्य कारण ऑटो सेक्टर में बढ़ती मांग और नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट्स रहे। कंपनी को जापान, यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से कई बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं, खासकर ऑटोमोबाइल कंपनियों (OEMs) के साथ। ये प्रोजेक्ट्स इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई चेन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन से जुड़े हैं। इससे कंपनी की ग्लोबल मौजूदगी मजबूत हुई है और आने वाले समय में भी ग्रोथ के अच्छे मौके बन रहे हैं।

कंपनी ने कई नए मल्टी-ईयर (लंबी अवधि) कॉन्ट्रैक्ट्स साइन किए हैं, जिससे भविष्य की कमाई का विजिबिलिटी बढ़ गया है। मैनेजमेंट का कहना है कि वे FY27 में भी डबल-डिजिट ग्रोथ की उम्मीद कर रहे हैं। कंपनी अब केवल एक प्रोजेक्ट पर निर्भर नहीं रहकर अलग-अलग क्षेत्रों में काम बढ़ा रही है, जिससे रिस्क कम होता है और लगातार ग्रोथ मिलती है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख