return to news
  1. Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी, इन फैक्टर्स से बाजार ने बनाई बढ़त

मार्केट न्यूज़

Stock Market: क्रूड ऑयल में गिरावट, ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी, इन फैक्टर्स से बाजार ने बनाई बढ़त

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 10:57 IST

सारांश

Stock Market: कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें $126 से गिरकर लगभग $108 प्रति बैरल पर आ गई हैं। इससे महंगाई कम होने की उम्मीद जगी है, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए सकारात्मक है।

Stock market

Stock market: ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 04 मई को खरीदारी का माहौल है। आज के कारोबार में BSE Sensex में करीब 1000 अंकों की तेजी देखी गई और यह 77,910.75 के स्तर पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 295 अंक बढ़कर 24180.05 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। हालांकि बाद में निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग भी की, जिसके चलते बाजार अपने आज के हाई से कुछ नीचे चला गया। आज बाजार में इस तेजी के लिए क्रूड ऑयल में गिरावट और विधानसभा चुनावों के नतीजे जैसे फैक्टर्स जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्रूड ऑयल में गिरावट

कच्चे तेल की कीमतों में आज गिरावट नजर आ रही है। ब्रेंट क्रूड की कीमतें $126 से गिरकर लगभग $108 प्रति बैरल पर आ गई हैं। इससे महंगाई कम होने की उम्मीद जगी है, जो भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए सकारात्मक है। Donald Trump ने कहा कि अमेरिका, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों को निकालने में मदद करेगा, जिससे सप्लाई को लेकर चिंता कम हुई और तेल सस्ता हुआ। इसका फायदा भारत जैसे आयातक देश को मिलता है।

चुनाव नतीजे

आज 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जा रहे हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। रिपोर्ट लिखे जाने के समय असम, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाती दिख रही है। शेयर बाजार राजनीतिक स्थिरता और पॉलिसी निरंतरता को पसंद करता है। ऐसे में बाजार इन नतीजों से स्थिरता की उम्मीद कर रहा है।

ऑटो सेक्टर में रैली

ऑटो सेक्टर के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। इसके चलते निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.20 फीसदी तक उछल गया है। Bajaj Auto और Maruti Suzuki India के शेयर करीब 3 फीसदी उछल गए हैं। Exide Industries में 2 फीसदी से ज्यादी की बढ़त है। Eicher Motors, Bharat Forge और UNO Minda में भी करीब 1 फीसदी की तेजी नजर आई। मारुति ने अप्रैल महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। इसके अलावा अन्य कंपनियों के आंकड़े भी बेहतर रहे जिसका असर बाजार पर दिख रहा है।

जियो पॉलिटिकल टेंशन कम होने की उम्मीद

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेतों से बाजार का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति की ओर से स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज में जहाजों को सुरक्षित निकालने की बात कही गई है। इसके अलावा समझौते को लेकर भी दोनों देशों की ओर से कोशिश नजर आ रही है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख