return to news
  1. Auto Stocks: Maruti से Bajaj Auto तक, आज कई शेयरों में जमकर खरीदारी, क्या है वजह?

मार्केट न्यूज़

Auto Stocks: Maruti से Bajaj Auto तक, आज कई शेयरों में जमकर खरीदारी, क्या है वजह?

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड May 04, 2026, 11:57 IST

सारांश

इस तेजी में Bajaj Auto और Maruti Suzuki सबसे आगे रहे, जिनके शेयर करीब 4% तक बढ़े। वहीं Eicher Motors, Mahindra & Mahindra और Hero MotoCorp के शेयर भी 2% तक चढ़ गए। Exide Industries में भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

शेयर सूची

Nifty Auto

Nifty Auto इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।

Auto Stocks: ऑटो सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में आज 4 मई को जमकर खरीदारी हो रही है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय Nifty Auto इंडेक्स में 1.20 फीसदी की बढ़त थी और यह 26,187.25 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, इन कंपनियों ने अप्रैल महीने में बिक्री के मजबूत आंकड़े जारी किए हैं। इसके चलते आज इन शेयरों को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव हो गया है। रिपोर्ट लिखे जाने के समय इंडेक्स में शामिल ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इन शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी

इस तेजी में Bajaj Auto और Maruti Suzuki सबसे आगे रहे, जिनके शेयर करीब 4% तक बढ़े। वहीं Eicher Motors, Mahindra & Mahindra और Hero MotoCorp के शेयर भी 2% तक चढ़ गए। Exide Industries में भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है। TMPV, TVS Motor जैसे शेयर भी हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

कैसे रहे बिक्री के आंकड़े

बजाज ऑटो की अप्रैल में कुल बिक्री 40% बढ़कर 5.13 लाख यूनिट हो गई। इसमें घरेलू बिक्री 13% बढ़ी, जबकि एक्सपोर्ट 83% तक उछल गया, जो कंपनी के लिए बड़ा पॉजिटिव संकेत है। मारुति सुजुकी ने अप्रैल महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। कंपनी की कुल बिक्री अप्रैल में 33% बढ़कर 2.39 लाख यूनिट रही। घरेलू बिक्री 35% और एक्सपोर्ट 43% बढ़ा, जिससे शेयर में अच्छी तेजी आई।

Hero MotoCorp ने भी शानदार प्रदर्शन किया, जहां अप्रैल में कुल बिक्री 85% बढ़ी और एक्सपोर्ट दोगुना से ज्यादा हो गया। वहीं Eicher Motors की Royal Enfield की बिक्री 31% बढ़ी। Mahindra & Mahindra की कुल बिक्री 14% बढ़ी, जबकि ट्रैक्टर बिक्री 21% से ज्यादा बढ़ी।

टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 28 प्रतिशत बढ़कर 34,833 इकाई हो गई, जो पिछले वर्ष इसी महीने 27,221 इकाई थी। इसके अलावा टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड की अप्रैल 2026 में कुल बिक्री 31.12 प्रतिशत बढ़कर 59,701 इकाई हो गई।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख