return to news
  1. क्रूड के बढ़ते भाव से तेल, पेंट और टायर कंपनियों की बढ़ी टेंशन, BPCL से IndiGo तक कई शेयर लुढ़के

मार्केट न्यूज़

क्रूड के बढ़ते भाव से तेल, पेंट और टायर कंपनियों की बढ़ी टेंशन, BPCL से IndiGo तक कई शेयर लुढ़के

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 12:33 IST

सारांश

क्रूड महंगा होने का असर एविएशन, पेंट और टायर कंपनियों पर भी पड़ा। रिपोर्ट लिखे जाने के समय IndiGo का शेयर करीब 1% गिरकर 4887.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। एशियन पेंट्स भी 1.2% गिरकर 2429.35 रुपये तक लुढ़क गया।

शेयर सूची

Crude oil

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है।

आज 28 सितंबर को कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर कई सेक्टर्स के शेयरों पर दिख रहा है। इनमें ऑयल, पेंट, एयरलाइन और टायर जैसे सेक्टर्स के शेयर शामिल हैं। बता दें कि इन कंपनियों कारोबार पर क्रूड ऑयल की कीमतों का सीधा या अप्रत्यक्ष प्रभाव पड़ता है। आज के कारोबार में Indian Oil, Hindustan Petroleum, Bharat Petroleum, IndiGo, Asian Paints और Apollo Tyres समेत कई शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

ऑयल सेक्टर पर दबाव

ऑयल और गैस सेक्टर के प्रमुख इंडेक्स निफ्टी ऑयल एंड गैस में भी दबाव देखने को मिला। एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, इंडेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 1.27 फीसदी टूट गया है। सोमवार के कारोबार में इंडियन ऑयल का शेयर इंट्राडे 1.5% गिरकर 133.65 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। Hindustan Petroleum में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई और शेयर 344.35 रुपये तक फिसला। Bharat Petroleum का शेयर भी 1.5% गिरकर 303 रुपये पर आ गया।

एयरलाइन, पेंट और टायर शेयर भी दबाव में

क्रूड महंगा होने का असर एविएशन, पेंट और टायर कंपनियों पर भी पड़ा। रिपोर्ट लिखे जाने के समय IndiGo का शेयर करीब 1% गिरकर 4887.50 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। एशियन पेंट्स भी 1.2% गिरकर 2429.35 रुपये तक लुढ़क गया। टायर कंपनियों में अपोलो टायर्स का शेयर 2% गिरकर 392.05 रुपये और जेके टायर 2.1% गिरकर 338.30 रुपये तक पहुंचा। बढ़ती क्रूड कीमतों के कारण इन कंपनियों की लागत पर दबाव बढ़ने की आशंका से निवेशकों ने इन शेयरों में बिकवाली की।

क्रूड ऑयल 107 डॉलर प्रति बैरल के पार

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल का भाव करीब 2 फीसदी तक बढ़कर 99.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। क्रूड की कीमतों में यह तेजी पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उससे जुड़ी सप्लाई को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच आई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में रखे गए शांति समझौते के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। ईरान ने इस प्रस्ताव के जरिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को खत्म करने की बात कही थी।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज दुनिया के प्रमुख तेल परिवहन मार्गों में शामिल है। इसलिए इस इलाके में तनाव बढ़ने पर वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका रहती है। इसी वजह से क्रूड की कीमतों में तेजी का असर तेल पर निर्भर कंपनियों के शेयरों पर भी दिखाई दिया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख