return to news
  1. Corporate Actions: Zee Entertainment का होगा बायबैक, Vraj Iron देगी डिविडेंड, अगले हफ्ते इन 9 कंपनियों पर नजर

मार्केट न्यूज़

Corporate Actions: Zee Entertainment का होगा बायबैक, Vraj Iron देगी डिविडेंड, अगले हफ्ते इन 9 कंपनियों पर नजर

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड November 20, 2026, 16:54 IST

सारांश

अगले हफ्ते के कॉर्पोरेट एक्शन में Pashupati Cotspin, Zee Entertainment Enterprises, Vraj Iron and Steel और Varvee Global जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इस दौरान किस कंपनी में क्या होने वाला है।

शेयर सूची

Dividend Stocks

BSE और NSE के मुताबिक Pashupati Cotspin के शेयर 23 नवंबर को अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे।

Corporate Actions Next Week: शेयर बाजार में अगले हफ्ते यानी 23 नवंबर से 27 नवंबर 2026 के दौरान कई कंपनियां अलग-अलग कॉर्पोरेट एक्शन करने जा रही हैं। इस दौरान निवेशकों को कुछ कंपनियों से डिविडेंड मिलेगा, जबकि कुछ कंपनियां राइट्स इश्यू, शेयर बायबैक और स्टॉक स्प्लिट से जुड़ी गतिविधियां करेंगी। NSE और BSE के मुताबिक इस अवधि में कुल 9 कंपनियों के शेयर कॉर्पोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे। इनमें Pashupati Cotspin, Zee Entertainment Enterprises, Vraj Iron and Steel और Varvee Global जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं अगले हफ्ते किस कंपनी में क्या होने वाला है।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

23 नवंबर को क्या है खास?

  • Pashupati Cotspin: BSE और NSE के मुताबिक कंपनी के शेयर 23 नवंबर को अंतरिम डिविडेंड के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे। कंपनी ने हर शेयर पर 0.02 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है।

25 नवंबर को इन कंपनियों में कॉर्पोरेट एक्शन

  • Zee Entertainment Enterprises: BSE और NSE के मुताबिक कंपनी के शेयर 25 नवंबर को बायबैक के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे। बायबैक के तहत कंपनी अपने शेयर निवेशकों से वापस खरीदती है।
  • Vraj Iron and Steel: BSE और NSE के मुताबिक, कंपनी ने हर शेयर पर 0.60 रुपये के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 25 नवंबर को एक्स-डेट पर रहेंगे। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है।
  • Bonlon Industries: BSE के मुताबिक, कंपनी के शेयर 25 नवंबर को राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे। राइट्स इश्यू के जरिए कंपनी अपने मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका देती है।
  • Indergiri Finance: BSE के मुताबिक कंपनी के शेयर 25 नवंबर को राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे।
  • Vellora Impact: BSE के मुताबिक, कंपनी के शेयर भी 25 नवंबर को राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे।

27 नवंबर को इन कंपनियों पर रहेगी नजर

  • Fusion CX: BSE के मुताबिक, कंपनी ने हर शेयर पर 0.75 रुपये के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। इसके शेयर 27 नवंबर को एक्स-डेट पर रहेंगे।
  • JTL Defence: BSE के मुताबिक, कंपनी के शेयर 27 नवंबर को राइट्स इश्यू के लिए एक्स-डेट पर कारोबार करेंगे।
  • Varvee Global: BSE और NSE के मुताबिक, कंपनी ने अपने शेयरों का स्टॉक स्प्लिट करने का फैसला किया है। इसके तहत 5 रुपये फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 2 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयरों में बांटा जाएगा। कंपनी के शेयर 27 नवंबर को इस कॉर्पोरेट एक्शन के लिए एक्स-डेट पर रहेंगे।

बता दें कि एक्स-डेट वह तारीख होती है, जिसके बाद शेयर खरीदने वाले निवेशक संबंधित कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ पाने के पात्र नहीं होते। इसलिए डिविडेंड, राइट्स इश्यू या अन्य कॉर्पोरेट एक्शन का लाभ लेने से पहले संबंधित कंपनी की घोषणा और एक्सचेंज की जानकारी जरूर जांच लें।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख

End of additional stories