return to news
  1. Adroit, Elevate, Swastika Infra और ArMee Infotech का अलॉटमेंट आज, जानिए चेक करने का आसान तरीका

मार्केट न्यूज़

Adroit, Elevate, Swastika Infra और ArMee Infotech का अलॉटमेंट आज, जानिए चेक करने का आसान तरीका

विकास तिवारी

3 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 09:28 IST

सारांश

प्राइमरी मार्केट में 23 से 25 सितंबर तक खुले 4 प्रमुख आईपीओ का अलॉटमेंट स्टेटस फाइनल होने जा रहा है। इनमें एड्रॉइट इंडस्ट्रीज, एलिवेट कैंपसेज, स्वास्तिका इंफ्रा और आरमी इंफोटेक शामिल हैं। निवेशक बीएसई, एनएसई और रजिस्ट्रार की वेबसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस आसानी से चेक कर सकते हैं।

four-ipos-allotment-status-adroit

एड्रॉइट इंडस्ट्रीज, एलिवेट कैंपसेज, स्वास्तिका इंफ्रा और आरमी इंफोटेक के आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुले थे।

शेयर बाजार में पिछले दिनों आए 4 आईपीओ में दांव लगाने वाले निवेशकों के लिए अलॉटमेंट का दिन आ गया है। 23 सितंबर से 25 सितंबर के बीच खुले इन 4 आईपीओ में एड्रॉइट इंडस्ट्रीज, एलिवेट कैंपसेज, स्वास्तिका इंफ्रा और आरमी इंफोटेक शामिल हैं। निवेशकों ने अपनी पसंद के हिसाब से इन इश्यूज में बोली लगाई थी। अब अलॉटमेंट फाइनल होने के साथ ही यह साफ हो जाएगा कि किस निवेशक को शेयर मिले हैं और किसे उनका रिफंड वापस मिलेगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट होंगे, उनके डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे, जबकि बाकी आवेदकों का पैसा बैंक खाते में अनब्लॉक हो जाएगा।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्या करती हैं ये कंपनियां?

एड्रॉइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक खुला था। इस आईपीओ का कुल साइज 150.71 करोड़ रुपये है, जिसमें 132.62 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 18.09 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है। यह कंपनी ऑटो कंपोनेंट्स, टॉर्क ट्रांसमिशन पार्ट्स और प्रोपेलर शाफ्ट बनाने के बिजनेस में लगी है। कंपनी आईपीओ से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और प्लांट के लिए नई मशीनरी खरीदने में करेगी।

एलिवेट कैंपसेज लिमिटेड का 2,100 करोड़ रुपये का विशाल आईपीओ भी 23 से 25 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध था। यह पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है। यह कंपनी स्टूडेंट हाउसिंग और एजुकेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर के सेग्मेंट में काम करती है और छात्रों के लिए आधुनिक हॉस्टल व लिविंग स्पेस बनाती है। कंपनी इन पैसों का इस्तेमाल नए प्रोजेक्ट्स को डेवलप करने, कर्ज चुकाने और वर्किंग कैपिटल संभालने में करेगी।

स्वास्तिका इंफ्रा लिमिटेड का आईपीओ 160.88 करोड़ रुपये का था, जो 23 से 25 सितंबर के दौरान खुला था। यह कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, रोड कंस्ट्रक्शन, ब्रिज और सिविल कंस्ट्रक्शन के काम में एक्टिव है। कंपनी जुटाई गई रकम का इस्तेमाल नए कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट की खरीदारी और वर्किंग कैपिटल आवश्यकताओं के लिए करेगी।

आरमी इंफोटेक लिमिटेड का आईपीओ 300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू था, जो 23 से 25 सितंबर तक खुला था। यह कंपनी आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी मैनेज्ड सर्विसेज और रिन्यूएबल एनर्जी ईपीसी प्रोजेक्ट्स के बिजनेस में काम करती है। कंपनी आईपीओ के फंड का इस्तेमाल टेक्नोलॉजी अपग्रेडेशन, नए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस और वर्किंग कैपिटल की जरूरतों के लिए करेगी।

BSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • बीएसई वेबसाइट https://www.bseindia.com/static/investors/application_statuschecksystem.aspx पर जाएं।
  • इश्यू टाइप में 'Equity' सेलेक्ट करें।
  • इश्यू नेम के लिए ड्रॉपडाउन मेनू से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर या PAN दर्ज करें।
  • इसके बाद Search पर क्लिक करें।

NSE पर ऐसे चेक करें अलॉटमेंट स्टेटस

  • सबसे पहले NSE वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट पेज पर जाएं।
  • इसके Equity & SME IPO bid details' को सेलेक्ट करें।
  • इश्यू सिंबल के लिए ड्रॉपडाउन लिस्ट से कंपनी नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें।
  • अब Submit बटन पर क्लिक करें।

MUFG Intime India पर अलॉटमेंट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले https://in.mpms.mufg.com/Initial_Offer/public-issues.html पर जाएं।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में कंपनियों की लिस्ट से आईपीओ का नाम सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद PAN, एप्लिकेशन नंबर, DP/क्लाइंट ID या अकाउंट नंबर/IFSC में से किसी एक को सेलेक्ट करें।
  • इसके बाद Submit पर क्लिक करें।
(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

विकास तिवारी
Vikash Tiwary is a finance journalist with 6+ years of newsroom experience. He is currently growing Upstox Hindi, crafting data-driven stories on stocks, personal finance, mutual funds, and global markets, while exploring how AI can simplify finance. His work spans Zee Business, TV9 Bharatvarsh, ABP News, India TV, and Inshorts. He also holds NISM certification.

अगला लेख