return to news
  1. Sun Pharma को मिली बड़ी कामयाबी, Lerodalcibep की ग्लोबल लाइसेंसिंग डील हुई, हर डीटेल यहां

मार्केट न्यूज़

Sun Pharma को मिली बड़ी कामयाबी, Lerodalcibep की ग्लोबल लाइसेंसिंग डील हुई, हर डीटेल यहां

Namita Shukla

3 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 08:59 IST

सारांश

इस समझौते के तहत सन फार्मा के पास अमेरिका और चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में इस दवा को बनाने और बेचने के अधिकार होंगे। शुक्रवार को सन फार्मा के शेयर .12% यानी कि 2.30 रुपये चढ़कर 1,852.20 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे।

शेयर सूची

SUNPHARMA
--
सन फार्मा

सन फार्मास्युटिकल के शेयरों में आज दिख सकती है हलचल (Photo: Shutterstock)

इंडियन मेडिसिन सेक्टर की दिग्गज कंपनी सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sun Pharma) और अमेरिका की LIB थेराप्यूटिक्स (LIB Therapeutics Inc.) ने लेरोडाल्सिबेप (Lerodalcibep) के लिए एक एक्सक्लूसिव ग्लोबल लाइसेंसिंग, कमर्शियलाइजेशन और मैन्युफैक्चरिंग समझौता किया है। इस समझौते के तहत सन फार्मा के पास अमेरिका और चीन को छोड़कर पूरी दुनिया में इस दवा को बनाने और बेचने के अधिकार होंगे। इसका असर आज सन फार्मा के शेयरों पर देखने को मिल सकता है। शुक्रवार को सन फार्मा के शेयर .12% यानी कि 2.30 रुपये चढ़कर 1,852.20 रुपये प्रति शेयर पर क्लोज हुए थे।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों यह डील इतनी अहम?

Lerodalcibep एक नई PCSK9 इनहिबिटर दवा है, जिसका इस्तेमाल कोलेस्ट्रॉल (LDL-C) को कम करने के लिए किया जाता है। इसे यूरोपियन यूनियन (EU) में लाइरोकाउल (Lyrokaul) के नाम से मंजूरी मिली है। इस डील के कई रणनीतिक पहलू हैं।

1- बड़ा मार्केट साइजः अमेरिका और चीन को छोड़कर PCSK9 इनहिबिटर मार्केट का साइज $3.7 बिलियन (लगभग 30,000 करोड़ रुपये) से अधिक है, जो 38% की वार्षिक दर (CAGR) से बढ़ रहा है। केवल यूरोप में ही इसका मार्केट $2.9 बिलियन का है।
2- सुविधाजनक खुराक: यह दवा महीने में केवल एक बार 300mg/1.2mL इंजेक्शन के रूप में ली जाती है। इसे सामान्य तापमान पर 6 महीने तक स्टोर किया जा सकता है, जो मरीजों के लिए बेहद आसान है।
3- इनोवेटिव पोर्टफोलियो में विस्तार: सन फार्मा के ग्लोबल इनोवेटिव मेडिसिन सेगमेंट का योगदान कंपनी की कुल बिक्री में लगभग 22% है। यह समझौता कार्डियोवैस्कुलर (हृदय रोग) सेगमेंट में कंपनी की स्थिति को और मजबूत करेगा। वित्तीय शर्तों के मुताबिक, सन फार्मा LIB थेराप्यूटिक्स को अपफ्रंट पेमेंट और बिक्री आधारित रॉयल्टी देगी।

इन्वेस्टरों के लिए जानना जरूरी

इस ऐलान का सन फार्मा के शेयर पर लॉन्ग-टर्म और शॉर्ट-टर्म दोनों तरह से पॉजिटिव प्रभाव पड़ने की संभावना है। शेयर बाजार ऐसी बड़ी लाइसेंसिंग डील को बहुत सकारात्मक रूप से लेता है। हाई-ग्रोथ और पेटेंटेड दवाओं के मार्केट में एंट्री करने से निवेशकों का भरोसा बढ़ता है। $3.7 बिलियन के तेजी से बढ़ते मार्केट में एक्सक्लूसिव राइट्स मिलने से कंपनी के रेवेन्यू और मुनाफे में लंबे समय तक मजबूत वृद्धि हो सकती है। जेनेरिक दवाओं के मुकाबले इनोवेटिव/स्पेशलिटी दवाओं का मार्जिन अधिक होता है। सन फार्मा का बढ़ता इनोवेटिव पोर्टफोलियो इसके शेयर वैल्युएशन (P/E Ratio) को बेहतर बना सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

लेखकों के बारे में

Namita Shukla
Namita Shukla is a seasoned journalist with over 15 years of experience in Hindi media. She has worked with some of the most reputed news organizations, including Navbharat Times, Dainik Jagran, Aaj Tak, and Hindustan Times Hindi. Throughout her career, Namita has reported on a wide range of beats such as national affairs, sports, business, and entertainment, bringing clarity and depth to her reporting. In addition to her journalistic work, she is a certified fact-checker by both Google and Meta, underscoring her commitment to accuracy and ethical journalism in the digital age.

अगला लेख