return to news
  1. फेस्टिव सीजन से ठीक पहले सस्ता हुआ सोना, अब दिल्ली से लेकर मुंबई तक इतना है 22 कैरेट का रेट

बिजनेस न्यूज़

फेस्टिव सीजन से ठीक पहले सस्ता हुआ सोना, अब दिल्ली से लेकर मुंबई तक इतना है 22 कैरेट का रेट

Upstox

3 min read | अपडेटेड September 28, 2026, 08:32 IST

सारांश

सोमवार 28 सितंबर को भारतीय बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी का भाव 2,35,070 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले एक महीने में सोने में लगभग 3.5% की गिरावट आई है, हालांकि पिछले एक साल में यह 32% चढ़ा है।

gold-silver-price-today-28-sep

28 सितंबर 2026 को सोने और चांदी की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं।

घरेलू सर्राफा बाजार में सोमवार 28 सितंबर को सोने और चांदी की नई कीमतें जारी हो गई हैं। बुलियन डॉट को डॉट इन के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,470 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,848 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। इसके अलावा चांदी का भाव 2,35,070 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। पिछले एक महीने के दौरान 24 कैरेट सोने की कीमतों में लगभग 3.5% की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन पिछले एक साल की तुलना करें तो इसमें 32% की जोरदार तेजी रही है। इससे पहले शुक्रवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 1,50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,35,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों गिरा सोना-चांदी का भाव?

ग्लोबल मार्केट की बात करें तो सोमवार 28 सितंबर को कॉमेक्स पर सोने का भाव 4,268.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा था, जिसमें 53 डॉलर यानी 1.23% की गिरावट दर्ज की गई। वहीं कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.361 डॉलर यानी 2.10% गिरकर 63.44 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कीमती धातुओं में आई इस गिरावट की मुख्य वजह अमेरिका में ब्याज दरों के लंबे समय तक ऊंचे रहने की उम्मीदें हैं। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में उछाल के कारण भी सोने और चांदी पर दबाव बना हुआ है। अमेरिका में लगातार बनी हुई महंगाई के कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है, जिससे बिना ब्याज देने वाले सोने और चांदी का आकर्षण कम हुआ है।

तो कितना चल रहा 22 कैरेट सोने का भाव

देश के अलग-अलग शहरों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने की कीमतों में थोड़ा अंतर देखा गया है। मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,50,940 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिका। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 1,51,640 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,39,003 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर रहा। कोलकाता में 24 कैरेट सोने का रेट 1,51,000 रुपये और 22 कैरेट का 1,38,417 रुपये दर्ज किया गया। बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 1,51,320 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,38,710 रुपये रहा, जबकि हैदराबाद में 24 कैरेट का भाव 1,51,440 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।

चांदी की कीमतें और शहरों का हाल

चांदी की कीमतों पर नजर डालें तो आज फाइन सिल्वर 999 का भाव 2,35,070 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि 925 स्टर्लिंग सिल्वर का रेट 2,17,440 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। पिछले कारोबारी सत्र में थोड़ी तेजी के बावजूद बीते एक हफ्ते में चांदी में लगभग 1.8% की गिरावट आई है। मेट्रो शहरों में 999 फाइन सिल्वर की बात करें तो मुंबई में इसका भाव 2,34,640 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। दिल्ली में चांदी 2,34,240 रुपये, चेन्नई में 2,35,330 रुपये और कोलकाता में 2,34,330 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी। वहीं बेंगलुरु में इसका रेट 2,34,830 रुपये और हैदराबाद में 2,35,010 रुपये प्रति किलोग्राम रहा।

लेखकों के बारे में

Upstox
Upstox Hindi News Desk पत्रकारों की एक टीम है जो शेयर बाजारों, अर्थव्यवस्था, वस्तुओं, नवीनतम व्यावसायिक रुझानों और व्यक्तिगत वित्त को उत्साहपूर्वक कवर करती है।

अगला लेख