return to news
  1. Sugar Stocks: एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा, सरकार के फैसले से सरपट भागे Balrampur Chini समेत कई शेयर

मार्केट न्यूज़

Sugar Stocks: एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल को बढ़ावा, सरकार के फैसले से सरपट भागे Balrampur Chini समेत कई शेयर

Shubham Singh Thakur

2 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 12:34 IST

सारांश

Sugar Stocks: सरकार का मकसद लोगों को ज्यादा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एथेनॉल पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाता है और इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता भी कम होती है।

शेयर सूची

Sugar Stocks

Sugar Stocks: एथेनॉल का उत्पादन गन्ने और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स से किया जाता है।

Sugar Stocks: सरकार ने एथेनॉल-ब्लेंडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में छूट का ऐलान किया है। इस खबर के बाद आज 11 जून को चीनी और एथेनॉल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में तेजी दिख रही है। आज जिन शेयरों में तेजी है उनमें Balrampur Chini Mills, Triveni Engineering, Dhampur Sugar और Dwarikesh Sugar जैसी कंपनियां शामिल हैं। रिपोर्ट लिखे जाने के समय ये सभी शेयर 2-3 फीसदी तक की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

वित्त मंत्रालय ने क्या कहा?

वित्त मंत्रालय ने कहा कि E22, E25, E27 और E30 पेट्रोल वैरिएंट्स पर अब एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी। यानी जिन पेट्रोल में 22%, 25%, 27% और 30% तक एथेनॉल मिला होगा, उन पर एक्साइज ड्यूटी की दर शून्य रहेगी। सरकार ने इन कैटेगरी के ईंधन को रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर सेस और एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपमेंट सेस में भी राहत दी है।

सरकार का मकसद लोगों को ज्यादा एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। एथेनॉल पेट्रोल की तुलना में कम प्रदूषण फैलाता है और इससे कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता भी कम होती है।

चीनी कंपनियों के शेयर क्यों चढ़े?

इस खबर के बाद चीनी कंपनियों के शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। आपको बता दें कि एथेनॉल का उत्पादन गन्ने और उससे जुड़े प्रोडक्ट्स से किया जाता है। अगर पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा बढ़ती है तो एथेनॉल की मांग भी बढ़ेगी। इससे चीनी मिलों और एथेनॉल बनाने वाली कंपनियों की कमाई बढ़ सकती है।

सरकार पहले से पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने को बढ़ावा दे रही है और आने वाले समय में इसकी मात्रा और बढ़ाने की योजना है। बाजार को उम्मीद है कि एथेनॉल और चीनी सेक्टर की कंपनियों को इससे लंबे समय तक फायदा मिल सकता है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख