return to news
  1. Anthropic के साथ TCS की बड़ी AI डील, फिर भी 52-वीक लो पर क्यों फिसला शेयर?

मार्केट न्यूज़

Anthropic के साथ TCS की बड़ी AI डील, फिर भी 52-वीक लो पर क्यों फिसला शेयर?

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड June 11, 2026, 13:35 IST

सारांश

TCS का कहना है कि इस साझेदारी का मकसद सिर्फ कर्मचारियों को AI टूल उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि ग्राहकों को भी बड़े स्तर पर AI अपनाने में मदद करना है। इसके लिए TCS एक विशेष बिजनेस यूनिट बनाएगी, जो Claude AI मॉडल्स की मदद से कई उद्योगों के लिए AI आधारित समाधान विकसित करेगी।

शेयर सूची

TCS

TCS का शेयर पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 11 फीसदी टूट चुका है।

TCS Share: आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने AI कंपनी Anthropic के साथ साझेदारी की है। इस समझौते के तहत TCS अपने 50,000 कर्मचारियों को Claude AI प्लेटफॉर्म की सुविधा उपलब्ध कराएगी। इनमें इंजीनियरिंग, फाइनेंस, लीगल, मार्केटिंग और सेल्स जैसे विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, इस खबर के बावजूद TCS के शेयरों ने आज 2110 रुपये का अपना नया 52-वीक लो छू लिया। यह शेयर आज इंट्राडे में BSE पर 2 फीसदी तक टूट गया।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

क्यों लुढ़के TCS के शेयर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि TCS के शेयरों में यह कमजोरी अमेरिकी टेक्नोलॉजी शेयरों में आई गिरावट के कारण है। हाल के दिनों में AI से जुड़े शेयरों में तेज बिकवाली देखने को मिली है, जिसका असर भारतीय आईटी कंपनियों पर भी पड़ा है। इसके चलते आज Nifty IT इंडेक्स 2 फीसदी तक लुढ़क गया। Infosys इंडेक्स में शामिल सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। IT सेक्टर के लिए खराब सेंटीमेंट का असर टीसीएस के शेयरों पर भी दिखा है।

TCS ने साझेदारी पर क्या कहा?

TCS का कहना है कि इस साझेदारी का मकसद सिर्फ कर्मचारियों को AI टूल उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि ग्राहकों को भी बड़े स्तर पर AI अपनाने में मदद करना है। इसके लिए TCS एक विशेष बिजनेस यूनिट बनाएगी, जो Claude AI मॉडल्स की मदद से कई उद्योगों के लिए AI आधारित समाधान विकसित करेगी।

TCS अब Claude Partner Network में Global Premier Partner के रूप में काम करेगी। इसका मतलब है कि कंपनी अपने ग्राहकों को ऐसे AI सॉल्यूशन उपलब्ध कराएगी, जिनमें बेहतर सटीकता, सुरक्षा, डेटा गवर्नेंस और बड़े पैमाने पर इस्तेमाल की क्षमता हो।

TCS के CEO का बयान

TCS के CEO और MD K. Krithivasan ने कहा कि AI से असली फायदा तभी मिलता है जब उसे बिजनेस की जरूरतों के अनुसार सही तरीके से लागू किया जाए। उनका मानना है कि TCS की उद्योग विशेषज्ञता और Anthropic की AI तकनीक मिलकर ग्राहकों को तेजी से AI अपनाने में मदद करेगी।

कंपनी के मुताबिक बैंकिंग, हेल्थकेयर और सरकारी सेवाओं जैसे रेगुलेटेड सेक्टर में AI प्रोजेक्ट्स अक्सर टेस्टिंग फेज से आगे नहीं बढ़ पातीं क्योंकि वहां सटीकता और निगरानी की जरूरत ज्यादा होती है। यह साझेदारी इन चुनौतियों को दूर करने में मदद करेगी।

Anthropic के CEO ने क्या कहा?

Anthropic के CEO Dario Amodei ने कहा कि भारत कंपनी का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और TCS के साथ यह साझेदारी भारत समेत दुनिया भर के व्यवसायों तक Claude AI को पहुंचाने में मदद करेगी।

इस बीच, साझेदारी की घोषणा के बावजूद TCS के शेयरों पर दबाव बना रहा। गुरुवार को शेयर करीब 2% गिरकर 2,110 रुपये के 52-सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गया। सुबह करीब 11:54 बजे शेयर 2,139 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

TCS के शेयरों का प्रदर्शन

TCS के शेयर लंबे समय से दबाव में हैं। पिछले 1 महीने में यह स्टॉक करीब 11 फीसदी टूट चुका है। वहीं पिछले 6 महीने में भी इसमें 33 फीसदी की बड़ी गिरावट आई है। पिछले 1 साल की बात करें तो TCS के निवेशकों को 38 फीसदी से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख