return to news
  1. Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद वापसी, वैल्यू बाइंग समेत इन फैक्टर्स से आई रिकवरी

मार्केट न्यूज़

Stock Market: बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद वापसी, वैल्यू बाइंग समेत इन फैक्टर्स से आई रिकवरी

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 10:54 IST

सारांश

Stock Market: जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी की खबरों ने भी बाजार को राहत दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कुछ शर्तों के साथ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के आसपास तनाव कम करने की पेशकश की है। अगर यह तनाव कम होता है, तो निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा।

Stock Market

Stock Market: शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी।

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 अप्रैल को शुरुआती कारोबार में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बाद बाजार जल्द ही हरे निशान पर आ गया। आज BSE Sensex में करीब 155 अंकों की तेजी रही और यह 77460.18 के लेवल पर पहुंच गया। दूसरी तरफ Nifty 50 भी करीब 75 अंक बढ़कर 24,168.55 के स्तर पर पहुंच गया। यहां हम समझेंगे कि बाजार में आज रिकवरी के पीछे कौन सी वजहें जिम्मेदार हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी

जियो पॉलिटिकल टेंशन में कमी की खबरों ने भी बाजार को राहत दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने कुछ शर्तों के साथ स्ट्रेट ऑफ हॉर्मूज के आसपास तनाव कम करने की पेशकश की है। अगर यह तनाव कम होता है, तो निवेशकों का भरोसा बढ़ेगा। ईरान के अलावा अमेरिका भी अब बातचीत पर जोर दे रहा है, जिससे मार्केट का सेंटीमेंट बेहतर हुआ है।

वैल्यू बाइंग

शेयर बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद निवेशकों ने निचले स्तरों पर खरीदारी शुरू कर दी, जिसके चलते बाजार ऊपर चला गया। इसे ही वैल्यू बाइंग कहा जाता है। जब अच्छे शेयर सस्ते दाम पर मिलते हैं, तो निवेशक उन्हें खरीदने लगते हैं। पिछले हफ्ते बाजार में काफी गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद अब निवेशकों को शेयर सस्ते दाम पर मिल रहे हैं।

FOMC की बैठक

अमेरिका की फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक 28–29 अप्रैल को हो रही है। एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा। अगर अमेरिका में दरें स्थिर रहती हैं, तो भारत जैसे उभरते बाजारों में विदेशी निवेश बना रह सकता है, जो भारतीय बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

Nifty Metal समेत कई इंडेक्स ऊपर

आज निफ्टी मेटल में जमकर खरीदारी हो रही है, जिसके चलते निफ्टी मेटल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। इसके अलावा निफ्टी ऑटो, मीडिया, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स भी हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। NSE पर ज्यादातर इंडेक्स हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे।

इसके अलावा आज की दिग्गज शेयरों में खरीदारी भी देखी गई। Sensex के 30 में से ज्यादातर शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे थे। Tata Steel, Kotak Mahindra Bank, Sun Pharma, TCS और RIL के शेयर टॉप गेनर्स हैं। इन सभी वजहों के चलते बाजार ऊपर चला गया।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख