मार्केट न्यूज़

6 min read | अपडेटेड April 28, 2026, 19:04 IST
सारांश
आज Dalmia Bharat, Star Health & Allied Insurance, Go Digit General Insurance, Motherson Sumi Wiring India, AWL Agri Business, Piramal Pharma, Emmvee Photovoltaic Power और Castrol India जैसी कंपनियां भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं।

Q4 results: आज तिमाही नतीजे जारी करने वाली कंपनियों की लिस्ट में 40 से ज्यादा कंपनियां शामिल हैं।
इसके अलावा आज Dalmia Bharat, Star Health & Allied Insurance, Go Digit General Insurance, Motherson Sumi Wiring India, AWL Agri Business, Piramal Pharma, Emmvee Photovoltaic Power और Castrol India जैसी कंपनियां भी अपना रिपोर्ट कार्ड जारी कर रही हैं। यहां इन कंपनियों के नतीजों की पूरी जानकारी दी गई है।
Canara HSBC के भी तिमाही नतीजे आ गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 8.2 फीसदी बढ़कर 34.7 करोड़ रुपये हो गया, पिछले साल यह 32 करोड़ रुपये था। कंपनी का नेट प्रीमियम इनकम 13.2 फीसदी बढ़कर 3,061 करोड़ रुपये हो गया।
Sanofi India ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट 14 फीसदी घटकर 103 करोड़ रुपये पर आ गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 120 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 12 फीसदी घटकर 472 करोड़ रुपये पर आ गया है।
Star Health and Allied Insurance ने Q4 नतीजे जारी कर दिए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 111.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इसका ऑपरेटिंग प्रॉफिट ₹64 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल ₹87 करोड़ का ऑपरेटिंग लॉस हुआ था।
AWL Agri Business के मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 53 फीसदी बढ़कर 292 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल यह आंकड़ा 190 करोड़ रुपये था। कंपनी का रेवेन्यू भी 18 फीसदी बढ़कर 21,465 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 18,230 करोड़ रुपये था। कंपनी का EBITDA 16.8% बढ़कर ₹524 करोड़ हुआ, जो पिछले साल ₹449 करोड़ था। वहीं मार्जिन 2.4% रहा, जो पिछले साल 2.5% था।
गो डिजिट जनरल इंश्योरेंस के मार्च तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। कंपनी का नेट प्रॉफिट 29 फीसदी बढ़कर 149.4 करोड़ रुपये हो गया, जबकि पिछले साल यह 116 करोड़ रुपये था। एसेट अंडर मैनेजमेंट यानी AUM में 16.3% की वृद्धि दर्ज की गई, जो पिछले वर्ष के ₹19,703 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹22,922 करोड़ हो गया। Gross Written Premium 6.18% बढ़कर ₹2,735.7 करोड़ हो गया, जो पिछले साल ₹2,576.4 करोड़ था।
टायर कंपनी CEAT ने वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में सालाना 405.88% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो पिछले साल इसी अवधि के ₹65.76 करोड़ के मुकाबले बढ़कर ₹332.67 करोड़ हो गया। CEAT के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू पर प्रति इक्विटी शेयर ₹35 का डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
REC का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.6% गिरकर ₹3362.3 करोड़ रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹4,236.2 करोड़ था। REC के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1.55 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है। यह सिफारिश आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन होगी।
बंधन बैंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 68.02% बढ़कर ₹534.14 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹317.90 करोड़ था। बैंक के बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए ₹10 के फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹1.50 का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है।
FY26 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 6.92% घटकर ₹3590.5 करोड़ पर आ गया। यह पिछले साल की इसी अवधि में ₹3857.3 करोड़ था। मार्च तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू सालाना आधार पर 28.21% बढ़कर ₹52,462.5 करोड़ रुपये हो गया।
Leeeela Palaces Hotels & Resorts ने मार्च तिमाही के नतीजे घोषित कर दिए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट मार्च तिमाही में 46.18% बढ़ गया है। यह मुनाफा ₹171.77 करोड़ रहा, जबकि एक साल पहले यह ₹117.50 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशंस से होने वाला रेवेन्यू सालाना 14% बढ़कर ₹484.42 करोड़ हो गया।
वर्धमान स्पेशल स्टील्स ने हाल ही के मार्च तिमाही में अपने प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) में 72.17% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹33.97 करोड़ रहा। एक साल पहले यह ₹19.73 करोड़ था।
Castrol India ने हाल ही के मार्च तिमाही में प्रॉफिट आफ्टर टैक्स में 3.7% की बढ़ोतरी दर्ज की, जो ₹242.18 करोड़ रहा। वहीं एक साल पहले यह ₹233.46 करोड़ था। कंपनी के ऑपरेशन्स से होने वाले रेवेन्यू में सालाना आधार पर (YoY) 8.66% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹1,545.24 करोड़ पर पहुंच गया।
फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Eternal के नतीजे भी आज घोषित होने वाले हैं। हालांकि नतीजों से पहले कंपनी के शेयरों में जबरदस्त दबाव है। यह स्टॉक NSE पर 3.29 फीसदी टूटकर 247 रुपये के भाव पर आ गया है।
मारुति सुजुकी इंडिया का ऑपरेशन से होने वाला स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 25% से 28% बढ़कर ₹51,100 करोड़ से ₹52,250 करोड़ के बीच पहुंच सकता है। वहीं इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 11% से 17% की डबल डिजिट ग्रोथ के साथ ₹4,150 करोड़ से ₹4,350 करोड़ तक पहुंच सकता है। एक्सपर्ट्स ने यह उम्मीद जताई है।
Infobeans Tech ने मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है। कंपनी का रेवेन्यू तिमाही आधार पर 5.5 फीसदी बढ़कर 142 करोड़ रुपये हो गया है। इसके अलावा कंपनी का नेट प्रॉफिट भी तिमाही आधार पर 11 फीसदी बढ़कर 21.4 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
मार्च तिमाही के नतीजों से पहले मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों में फ्लैट ट्रेडिंग हो रही है। यह शेयर NSE पर 0.02 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 13,223 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ट्रेड कर रहा था।
संबंधित समाचार
लेखकों के बारे में

अगला लेख