return to news
  1. Nestle India का जून तिमाही में मुनाफा 48% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 25% का उछाल

मार्केट न्यूज़

Nestle India का जून तिमाही में मुनाफा 48% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 25% का उछाल

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड July 22, 2026, 12:10 IST

सारांश

Nestle India का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 25% बढ़कर 6,378.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। FY26 की अप्रैल-जून अवधि में यह ₹5096.16 करोड़ था। कंपनी का EBITDA ₹1,538 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹1,100 करोड़ के मुकाबले 39.82% की सालाना बढ़ोतरी है।

Nestle India Q1

Nestle India Q1: तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है।

FMCG कंपनी Nestle India ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 48% बढ़कर 975 करोड़ रुपये हो गया है। एक साल पहले FY26 की पहली तिमाही में यह ₹659.23 करोड़ था। तिमाही नतीजों के बीच कंपनी के शेयरों में खरीदारी हो रही है। यह स्टॉक BSE पर 2.41 फीसदी बढ़कर 1488 रुपये के भाव पर पहुंच गया है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

रेवेन्यू में 25 फीसदी की बढ़ोतरी

Nestle India का ऑपरेशंस से रेवेन्यू भी 25% बढ़कर 6,378.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। FY26 की अप्रैल-जून अवधि में यह ₹5096.16 करोड़ था। ऑपरेशनल लेवल पर इस अवधि में कंपनी का EBITDA (जिसे ऑपरेटिंग प्रॉफ़िट भी कहा जाता है) ₹1,538 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि के ₹1,100 करोड़ के मुकाबले 39.82% की सालाना बढ़ोतरी है। इसका EBITDA मार्जिन FY26 की इसी अवधि के 21.6% के मुकाबले FY27 की पहली तिमाही में बढ़कर 24.1% हो गया।

अनुमान से बेहतर रहे नतीजे

स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी की कुल बिक्री 25.4% बढ़कर 6,363.3 करोड़ रुपये रही, जो बाजार के अनुमान से बेहतर है। वहीं, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 47.9% बढ़कर 975.1 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की घरेलू बिक्री में 25% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहली तिमाही में प्रति शेयर आय (EPS) 5.06 रुपये रही।

कंपनी ने क्या कहा?

Nestle India के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष तिवारी ने कहा कि कंपनी ने मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है और बिक्री में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह उत्पादों की मांग रही। उन्होंने बताया कि वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद निर्यात 35.6% बढ़ा। साथ ही, कंपनी ने लागत में बचत के प्रयासों को भी तेज किया।

कंपनी ने अपने ब्रांड्स को मजबूत बनाने के लिए विज्ञापन पर खर्च में सालाना आधार पर 40% से ज्यादा बढ़ोतरी की है। मनीष तिवारी के मुताबिक, कंपनी के सभी चार प्रमुख प्रोडक्ट समूहों में डबल डिजिट ग्रोथ दर्ज की गई और सभी बिक्री चैनलों में भी मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख