return to news
  1. Q1 Results Highlights: IndusInd Bank के मुनाफे में 88% का इजाफा, Adani Power समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

मार्केट न्यूज़

Q1 Results Highlights: IndusInd Bank के मुनाफे में 88% का इजाफा, Adani Power समेत कई बड़ी कंपनियों के नतीजे जारी

Shubham Singh Thakur

4 min read | अपडेटेड July 23, 2026, 09:16 IST

सारांश

आज नतीजे घोषित करने वाली कंपनियों में Dr Reddy's Laboratories, United Spirits, SRF, Hindustan Petroleum Corporation (HPCL), IndusInd Bank, NTPC Green Energy और Nippon Life India Asset Management भी शामिल हैं।

Q1 Results

Q1 Results: आज Tata Communications और Waaree Renewable Tech जैसी कंपनियां भी नतीजे घोषित कर रही हैं।

Q1 Results Highlights आज यानी 22 जुलाई को कई बड़ी कंपनियों ने वित्त वर्ष 2026-27 के पहले क्वार्टर के नतीजे जारी किए। शेयर मार्केट में निवेशकों की नजर कंपनियों के वित्तीय नतीजों पर टिकी रही। आज जिन प्रमुख कंपनियों के नतीजे जारी किए, उनमें Adani Power, Nestle India, Eternal, Adani Green Energy, Bharat Petroleum Corporation (BPCL), JSW Energy और Oracle Financial Services Software शामिल हैं।
Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

इसके अलावा Dr Reddy's Laboratories, United Spirits, SRF, Hindustan Petroleum Corporation (HPCL), IndusInd Bank, NTPC Green Energy, Nippon Life India Asset Management, Schaeffler India, Tata Communications और Waaree Renewable Technologies समेत कई अन्य कंपनियों ने भी आज अपने पहले क्वार्टर के वित्तीय नतीजे घोषित किए।

04:51 PM: Dr Reddy's Laboratories का मुनाफा 69% घटा

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में ₹443.5 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया। यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹1,417.8 करोड़ से 68.72% की सालाना गिरावट है। इस तिमाही में ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 5.55% घटकर ₹8,070.5 करोड़ रह गया, जो वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में ₹8,545.2 करोड़ था।

04:48 PM: IndusInd Bank के मुनाफे में 88% का इजाफा

इंडसइंड बैंक ने 30 जून 2026 (Q1 FY27) को खत्म हुई तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। बैंक का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 88.19% बढ़कर ₹1,002.50 करोड़ हो गया है। पिछली तिमाही में यह ₹532.71 करोड़ था। तिमाही के दौरान बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) ₹4,684.72 करोड़ रही, जो Q1 FY26 में ₹4,371.48 करोड़ से तिमाही-दर-तिमाही (QoQ) 7.16% की बढ़ोतरी है।

02:55 PM: BPCL को 3,962 करोड़ रुपये का नुकसान

BPCL का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में नेट लॉस 3,962 करोड़ रुपये रहा। पिछली मार्च तिमाही में कंपनी को 3,191 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

02:54 PM: JSW Energy का नेट प्रॉफिट 37% लुढ़का

JSW Energy के भी तिमाही नतीजे सामने आ गए हैं। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट 37 फीसदी घटकर 471 करोड़ रुपये पर आ गया। पिछले साल यह आंकड़ा 743 करोड़ रुपये था। इसका रेवेन्यू 1.2 फीसदी बढ़कर 5,207 करोड़ रुपये हो गया है।

02:53 PM: Adani Power का मुनाफा 42% बढ़ा

अडानी पावर ने बुधवार को वित्त वर्ष 2025 की जून तिमाही में ₹4,806 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट बताया। यह पिछले साल की इसी अवधि के ₹3,384.86 करोड़ से 41.98% ज्यादा है। कंपनी का ऑपरेशन से होने वाला रेवेन्यू 33.97% बढ़कर ₹18,902 करोड़ हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में यह ₹14,109 करोड़ था।

02:52 PM: Adani Green Energy का मुनाफा 19% बढ़ा

अप्रैल-जून तिमाही में अदाणी ग्रीन एनर्जी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में 19.30% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹983 करोड़ हो गया है। कंपनी ने पिछले साल इसी अवधि में ₹824 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया था। कंपनी ने जून तिमाही में 4431 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जो पिछले साल की इसी अवधि के 3,800 करोड़ रुपये से 16.6% ज्यादा है।

01:20 PM: Tata Teleservices (Maharashtra) को ₹72 करोड़ का लॉस

टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने बुधवार को बताया कि जून तिमाही में उसका नेट लॉस घटकर ₹72.15 करोड़ रह गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹324.98 करोड़ था। कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 6.09% बढ़कर ₹302 करोड़ हो गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह ₹284 करोड़ था।

01:17 PM: CSB Bank का मुनाफा 26% उछला

CSB Bank ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही (Q1 FY27) में अपने नेट प्रॉफिट में 26.51% की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिससे यह ₹150 करोड़ हो गया है। एक साल पहले यह ₹118.60 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 26% बढ़कर ₹478.4 करोड़ हो गई।

12:29 PM: Smartworks Coworking Spaces को ₹13 करोड़ का प्रॉफिट

स्मार्टवर्क्स कोवर्किंग स्पेस ने वित्त वर्ष 2026-27 की जून तिमाही में ₹13.14 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि एक साल पहले उसे ₹4.19 करोड़ का नेट लॉस हुआ था। ऑपरेशन्स से उसका रेवेन्यू सालाना आधार पर 44% बढ़कर ₹546 करोड़ हो गया।

11:31 AM: Nestle India का मुनाफा 48% उछला

Nestle India का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट FY27 की जून तिमाही में 47.92% बढ़कर ₹975.12 करोड़ हो गया, जबकि एक साल पहले FY26 की पहली तिमाही में यह ₹659.23 करोड़ था। इस तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू 25.16% बढ़कर ₹6,378.18 करोड़ हो गया, जबकि FY26 की अप्रैल-जून अवधि में यह ₹5,096.16 करोड़ था।

अगला लेख