return to news
  1. Lenskart Solutions के शेयर 3% तक लुढ़के, ₹2468 करोड़ की ब्लॉक डील के बीच आई गिरावट

मार्केट न्यूज़

Lenskart Solutions के शेयर 3% तक लुढ़के, ₹2468 करोड़ की ब्लॉक डील के बीच आई गिरावट

Shubham Singh Thakur

3 min read | अपडेटेड September 21, 2026, 10:30 IST

सारांश

आज ब्लॉक डील के जरिए लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस के 3.6 करोड़ शेयर (2.07% इक्विटी) का लेन-देन हुआ, जिनकी कीमत ₹2,468 करोड़ थी। ये शेयर ₹688 प्रति शेयर के भाव पर बेचे-खरीदे गए हैं। हालांकि खरीदने और बेचने वालों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

शेयर सूची

Lenskart

Lenskart में पिछले एक महीने में यह तीसरी बड़ी ब्लॉक डील है।

Lenskart Solutions के शेयरों में आज 21 सितंबर को 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई। रिपोर्ट लिखे जाने के समय यह स्टॉक BSE पर 2 फीसदी की कमजोरी के साथ 692.80 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था। दरअसल, कंपनी के शेयरों में आज ₹2468 करोड़ की बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली है। इस खबर के बीच इसके शेयरों में गिरावट आई है। आज की बिकवाली के बाद कंपनी का मार्केट कैप घटकर 1.20 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 725 रुपये और 52-वीक लो 355.70 रुपये है।

Open FREE Demat Account within minutes!
Join now

₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील

आज ब्लॉक डील के जरिए लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस के 3.6 करोड़ शेयर (2.07% इक्विटी) का लेन-देन हुआ, जिनकी कीमत ₹2,468 करोड़ थी। ये शेयर ₹688 प्रति शेयर के भाव पर बेचे-खरीदे गए हैं। हालांकि खरीदने और बेचने वालों के बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।

सीएनबीसी की रिपोर्ट में पहले यह बताया गया था कि 'प्लैटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट' लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस में ₹2047.4 करोड़ की 1.7% तक इक्विटी बेच सकता है। स्टॉक एक्सचेंज पर मौजूद डेटा के अनुसार जून तिमाही के आखिर में लेन्सकार्ट सॉल्यूशंस में प्रमोटर एंटिटीज की हिस्सेदारी 17.53% थी, जबकि पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 82.05% हिस्सेदारी थी। इसमें से 'प्लैटिनम जैस्मीन A 2018 ट्रस्ट' के पास कंपनी में 9.77% हिस्सेदारी थी।

1 महीने में तीसरी ब्लॉक डील

Lenskart में पिछले एक महीने में यह तीसरी बड़ी ब्लॉक डील है। इससे पहले 24 अगस्त को कंपनी के 4.5 करोड़ शेयर यानी 2.59% हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए खरीदी-बेची गई थी। यह डील औसतन ₹641.75 प्रति शेयर के भाव पर हुई थी। इसके बाद 28 अगस्त को Lenskart के 2.9 करोड़ शेयर यानी करीब 1.67% हिस्सेदारी की ब्लॉक डील हुई, जिसकी कीमत करीब ₹1,856.7 करोड़ थी। यह डील औसतन ₹630 प्रति शेयर के भाव पर हुई थी।

Lenskart के नतीजे

Lenskart ने पिछले महीने पहली तिमाही के नतीजे भी जारी किए थे। कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर ₹222 करोड़ हो गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹60 करोड़ था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू 43.3% बढ़कर ₹2,714.2 करोड़ हो गया, जबकि पिछले साल यह ₹1,894.5 करोड़ था।

(डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें।)

अगला लेख